गृह मंत्री शाह ने कहा- घाटी में आतंकवाद के खात्मे तक पाकिस्तान से बातचीत नहीं, न एलओसी ट्रेड पर विचार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 सितंबर 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जब तक आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं किया जाता, पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं की जाएगी। ऐसे में एलओसी ट्रेड पर भी सोचा नहीं जाएगा, हम जम्मू कश्मीर के युवाओं से उनके मुद्दों पर जरूर बात करेंगे। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के उदय में शामिल लोगों की जिम्मेदारी तय करने के लिए श्वेत पत्र जारी किया जाएगा। जम्मू में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के 25 सूत्रीय संकल्प पत्र (चुनाव घोषणा पत्र) जारी करने के दौरान शाह ने मीडिया से कहा, अनुच्छेद 370 अब इतिहास बन चुका है, यह कभी वापस नहीं आएगा। मैंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के एजेंडे को पढ़ा है। मैं पूरे देश को यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि अनुच्छेद 370 अब संविधान का हिस्सा नहीं है। इस अनुच्छेद ने युवाओं के हाथों में केवल हथियार और पत्थर दिए हैं और उन्हें आतंकवाद के रास्ते पर धकेला है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने नेकां के एजेंडे पर मौन समर्थन दिया है। कांग्रेस और राहुल गांधी को नेकां के एजेंडे पर अपने रुख को देशवासियों के सामने स्पष्ट करना चाहिए। मैं उमर अब्दुल्ला से कहना चाहता हूं कि परिणाम जो भी हों, हम आपको गुज्जरों, बकरवालों और पहाड़ियों को दिए गए आरक्षण को छूने नहीं देंगे। जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया कर दिया जाएगा। 

जम्मू कश्मीर में विकास को और सुनिश्चित करने के लिए हमें पांच साल का कार्यकाल चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी सरकार के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में पिछले 10 साल की अवधि देश और जम्मू-कश्मीर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। लोगों को इस सुशासन को जारी रखना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने किया परमाणु मिसाइल Agni-4 का सफल परीक्षण, इससे डरते हैं चीन-पाक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 सितंबर 2024। भारत ने शुक्रवार को ओडिशा तट के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रक्षेपण सभी परिचालनात्मक और तकनीकी मापदंडों के आधार पर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण