दिल्ली में डील पक्की, 4 पर AAP, 3 सीट पर लड़ेगी कांंग्रेस; इन राज्यों में भी हुआ गठबंधन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 फरवरी 2024। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ कांग्रेस और आप के बीच गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट बंटवारे की घोषणा हुई।

हालांकि पंजाब और चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हुआ है। दोनों पार्टियों अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरेंगी। चंडीगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में आई है। हरियाणा में नौ सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर आप लड़ेगी। 

ऐसे हुआ सीटों का बंटवारा
दिल्ली (सात सीट): कांग्रेस- 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी।
गुजरात (26 सीट): कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी।
हरियाणा (10 सीटें): कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी।
चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी।
गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस महासचिव ने दी जानकारी

कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं. कांग्रेस 9 पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट-कुरुक्षेत्र पर आप के उम्मीदवार होंगे। आगे कहा कि चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।

ऐसे हुआ दिल्ली की सीटों का बंटवारा

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं। आप 4 पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल है। कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।

आप-कांग्रेस के समझौते से भाजपा बौखलाई : पाठक

इससे पहले, आप ने एक बार फिर शुक्रवार को भाजपा पर हमला बोला है। आरोप है कि आप नेताओं को कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसा न करने की सूरत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की धमकी मिल रही है। आप का कहना है कि कांग्रेस से समझौता होकर रहेगा, बेशक केजरीवाल की गिरफ्तारी हो जाए। साथ ही चुनौती दी है कि जिस दिन केजरीवाल गिरफ्तार होंगे, पूरे देश में आप के हक में सुनामी चलेगी और भाजपा का पूरा राजनीतिक गुना-गणित बिगड़ जाएगा।

अरविंदर सिंह लवली बोले- आलाकमान के आदेश का पालन होगा
दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच हुए सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि इस बार कांग्रेस और आप लोकसभा चुनाव 2024 एक साथ लड़ेंगे। कांग्रेस उत्तर पूर्व, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं दूसरी तर आप नई दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पूर्व दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। इंडिया गठबंधन के एक हिस्से के रूप में हमने पहले भी कहा था कि हम आलाकमान के आदेश का पालन करेंगे। आने वाले समय में हमें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप ने 15 साल तक दिल्ली में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी को बाहर कर दिया था और अब केजरीवाल राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर रहे हैं। आज भाजपा और नरेंद्र मोदी हर किसी के दिल में हैं। दिल्ली के लोग इसका फैसला करेंगे। क्योंकि आज यह साफ हो गया है कि आप के बड़े नेता और कांग्रेस एक ही हैं। आप के महासचिव (संगठन) संदीप पाठक के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज पूरे मसले पर बात करने के लिए मीडिया के सामने आए। संदीप पाठक के मुताबिक, हमें संदेश भेजा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन को छोड़ दो। उन्होने कहा, आप केजरीवाल की गिरफ्तारी की धमकी से डरने वाली नहीं है। हम देश के लिए गठबंधन में जा रहे हैं।

दिल्ली में जीतेगा आप-कांग्रेस का गठबंधन
दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा 400 सीट जीतने का दावा कर रही है। लेकिन दिल्ली में फेल हो जाएगी। भाजपा दिल्ली में आप और कांग्रेस के गठबंधन से डर गई है। इसी डर में कोर्ट में चल रही सुनवाई का ईडी इंतजार नहीं कर पा रही है। आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि आप इंडिया गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

Leave a Reply

Next Post

ईरान ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर फिर किया हमला, जैश अल अदल का शीर्ष कमांडर ढेर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 फरवरी 2024। ईरान ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर एक बार फिर से हमला किया है। ईरानी मीडिया के अनुसार इस बार ईरान ने जमीनी हमला किया है और आतंकी संगठन जैश अल अदल के शीर्ष कमांडर को ढेर कर दिया है। […]

You May Like

दहेज में ट्रैक्टर और बारातियों को हेलमेट! किसान पिता ने पेश की मिसाल, बेटी की विदाई पर दिया सुरक्षा कवच....|....सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार....|....मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन: ईरान की मुस्लिमों से अपील-"दुश्मन सैनिकों की जानकारी दो...सही जगह करेंगे हमला"....|....'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ