क्या विराट कोहली तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड? रोहित के बचपन के कोच ने दिया जवाब

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 जून 2022। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने विराट कोहली को दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक बताया है। उनका मानना है कि सुनील गावस्कर और विव रिचर्ड्स जैसे बल्लेबाज भी अपने करियर के दौरान खराब वक्त से गुजरे हैं। दिनश लाड चाहते हैं कि विराट कोहली 100 इंटरनेशनल सेंचुरी के सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ें। विराट कोहली ने अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक नवंबर 2019 में जड़ा था। विराट के खाते में फिलहाल 70 इंटरनेशनल सेंचुरी दर्ज हैं। दिनेश लाड ने साथ ही रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर भी बात की। उन्होंने इंडिया टीवी पर कहा, ‘एक खराब प्रदर्शन का मतलब यह नहीं कि रोहित शर्मा खराब बल्लेबाज है। छुट्टियों पर जाना उसके लिए सही फैसला रहा, एक खिलाड़ी के तौर पर लगातार इतना क्रिकेट खेलने के बाद उन्हें परिवार के साथ रिलैक्स करना चाहिए। वह वर्ल्ड लेवल खिलाड़ी है।

विराट के लिए दिनेश लाड ने कहा, ‘विराट कोहली शानदार बल्लेबाज है, और मुझे लगता है कि वह जबर्दस्त कमबैक करेगा। लगभग सभी क्रिकेटरों को इस तरह के फेज से गुजरना पड़ता है। यहां तक कि विव रिचर्ड्स और सुनील गावस्कर ने भी खराब दौर देखा है। मैं चाहता हूं कि विराट कोहली 100 इंटरनेशनल के सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़े।

Leave a Reply

Next Post

टारगेट किलिंग रोकने के लिए बनी रणनीति, चार-पांच दिन पंडितों को मूवमेंट न करने की सलाह, पर पलायन जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू/ श्रीनगर 04 जून 2022। कश्मीर में एक महीने से भी कम समय में लगातार हो रही रही टारगेट किलिंग और सात मई से अब तक नौ लोगों को निशाना बनाए जाने से फैली दहशत से आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक