महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना पर भड़के नड्डा, कहा- राजस्थान में शासन नाम की कोई चीज नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 सितम्बर 2023।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर शनिवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ‘शासन नाम की कोई चीज नहीं है’ और मुख्यमंत्री तथा उनके सहयोगी गुटबाजी और आपसी झगड़े में व्यस्त हैं। नड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का वीडियो चौंकाने वाला है। इससे भी बुरी बात यह है कि प्रदेश में शासन व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है।

मुख्यमंत्री और मंत्री गुटबाजी के झगड़ों को निपटाने में व्यस्त
मुख्यमंत्री और मंत्री गुटबाजी के झगड़ों को निपटाने में व्यस्त हैं और बचा हुआ समय दिल्ली में एक परिवार को खुश करने में बिता रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।” उन्होंने लिखा, “(राजस्थान में) आए दिन महिलाओं के उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। प्रदेश की जनता राज्य सरकार को सबक सिखाएगी।”

पुलिस ने घटना का वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को कहा था कि प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में 21 वर्षीय एक आदिवासी महिला को उसके पति व अन्य रिश्तेदारों ने कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने बताया था कि महिला के ससुराल वाले उसे अगवा कर अपने गांव ले गए थे, जहां यह घटना हुई। उन्होंने कहा था कि पीड़िता के ससुराल वाले उससे नाराज थे, क्योंकि वह किसी दूसरे पुरुष के साथ रह रही थी। 

Leave a Reply

Next Post

फिल्म 'रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट' के अभिनेता आर माधवन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए FTII के अध्यक्ष

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 सितम्बर 2023। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आर माधवन को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने लिखा, […]

You May Like

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ तबादला....|....वेलनेस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट....|....बीकॉम के बाद अपनाई 100% जैविक खेती और डेयरी....|....चिकन-दुकान पर गाली देने से रोका,युवक ने कैंची किया हमला....|....चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष के इस्तीफे पर फैसला नहीं....|....खाने की तलाश में कुएं में गिरा भालू का शावक....|....अति प्राचीन है रायपुर का बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर....|....एसीएफआई ने अमृतसर में कृषि डीलरों और वितरकों के लिए टिकाऊ कृषि जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया....|....सरकार ई-20 पेट्रोल को वैकल्पिक करे पूरा पैसा लेकर मिलावटी पेट्रोल बेच रहे - कांग्रेस....|....सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार