मणिपुर हिंसा को लेकर दिल्ली में ऑल पार्टी मीटिंग शुरू, कांग्रेस ने पीएम मोदी की गैरमौजूदगी पर उठाए सवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 24 जून 2023। मणिपुर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शनिवार को दिल्ली में शुरू हुई। मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच पिछले महीने तीन मई को भड़की हिंसा में अब तक लगभग 120 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामदलों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता हिस्सा ले रहे हैं।

मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में शामिल करने की मांग का विरोध करने के लिए छात्रों के एक संगठन द्वारा तीन मई को आहूत ‘आदिवासी एकता मार्च’ में हिंसा भड़क गई थी। शाह ने पिछले महीने चार दिन के लिए राज्य का दौरा किया था और मणिपुर में शांति बहाल करने के अपने प्रयासों के तहत विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात की थी। विपक्षी दल स्थिति से निपटने के तरीके को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं क्योंकि 50 दिन के बाद भी हिंसा नहीं रुकी है।

मणिपुर में हिंसा को लेकर विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा
मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में पीएम की गौरमौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे को लेकर तंज कसते हुए कहा था कि मणिपुर को जलता छोड़कर पीएम विदेशी दौरे पर जा रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि मणिपुर के प्रति प्रधानमंत्री की कोई सहानभूति नहीं है। इसके बाद कांग्रेस समेत 10 दलों ने केंद्र को पत्र लिखकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी।

Leave a Reply

Next Post

"नेताओं के आपस में मिलने से विपक्षी एकता नहीं हो सकती", पीके ने कहा- नीतीश घोषणा कर दें कि 2024 में कांग्रेस को कितनी सीटें देंगे?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना: राजधानी पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की महाबैठक हुई। इस बैठक में 30 से ज्यादा विपक्षी नेता शामिल हुए। वहीं, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने विपक्षी एकता पर कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बिहार में 10 सीटों पर लडी़ थी, अब तेजस्वी […]

You May Like

दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई