जब शाहरुख खान ने अपने शुरुआती दिनों को किया याद, बोले- सलमान ने बड़े भाई की तरह रखा था उनका ख्याल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 27 अगस्त 2024। शाहरुख खान और सलमान खान की बॉन्डनिंग बॉलीवुड में सबसे निराली है। दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआती दौर में एक साथ खूब काम किया है। हालांकि दोनों आखिरी बार ‘टाइगर 3’ में एक साथ नजर आए थे, जिससे उनके प्रशंसक बेहद खुश हुए। शाहरुख और सलमान दो ऐसे सुपरस्टार हैं, जो आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत से ही सलमान के साथ एक करीबी रिश्ता साझा किया है। शाहरुख ने एक बार मुंबई में अपने शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि कैसे उस समय सलमान का परिवार उनका ख्याल रखता था। किंग खान ने स्वीकार किया कि वह उनके घर का खाना भी खाते थे।

सलमान-शाहरुख की दोस्ती है निराली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2018 में सलमान खान के शो, दस का दम में अपनी उपस्थिति के दौरान, शाहरुख खान ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया था और बताया था कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे तब उस समय सलमान के परिवार ने उनका कैसे ध्यान रखा था। इस दौरान शाहरुख ने कहा था, ”सलमान ने एक बड़े भाई की तरह मेरा ख्याल रखा था। यही नहीं बल्कि सलमान के परिवारवालों ने भी मेरा बहुत ध्यान रखा।” आगे शाहरुख ने कहा, ”मैंने सिर्फ संघर्ष नहीं किया, मैंने उनके (सलमान खान) घर का बना खाना भी खाया है।”

दोनों की दोस्ती है अटूट
सलमान खान और शाहरुख खान दोनों ने 2023 में एक-दूसरे की फिल्मों में अपने-अपने कैमियो किए। सलमान जहां शाहरुख की ‘पठान’ में धमाकेदार एक्शन करते नजर आए, वहीं शाहरुख ने उसी साल सलामन की फिल्म ‘टाइगर 3’ में अपना कैमियो किया था। एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने अपने सलमान और आमिर खान के बारे में कहा था, ”जब भी हम तीनों खान एक साथ मिलते हैं, तो हम फिल्मों पर चर्चा करने के बजाय खूब मस्ती करते हैं।” शाहरुख ने यह भी कहा था कि सलमान और आमिर दोनों के लिए उनके मन में “कुछ खास सम्मान” है, जो उनकी दोस्ती से कहीं बढ़कर है। काम की बात करें तो शाहरुख खान और सलमान खान ने फिल्म ‘करण अर्जुन’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’, ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। 

काम की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और वहीं शाहरुख खान फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

Leave a Reply

Next Post

रोहित को अपनी टीम से खेलते देखना चाहती है यह फ्रेंचाइजी, टीम डायरेक्टर ने खुद किया खुलासा, लेकिन…

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अगस्त 2024। आईपीएल का अगला सीजन शुरू होने में फिलहाल काफी वक्त है, लेकिन अभी से ही खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी को लेकर कयासों का दौर शुरू हो चुका है। अगले सीजन कई शीर्ष खिलाड़ियों के नई फ्रेंचाइजी में शामिल होने की उम्मीद […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां