मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के ग्राम घुघरा एवं पुसला में 63.03 लाख रुपये की लागत के मल्टीयूटीलिटी सेंटर का किया लोकार्पण

indiareporterlive
शेयर करे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया गौठान का अवलोकन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर /कोरिया 11 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के विकासखण्ड सोनहत के ग्राम घुघरा एवं पुसला के मल्टीयूटीलिटी सेंटर का लोकार्पण किया। ग्राम घुघरा में में 40 लाख 19 हजार रुपए एवं ग्राम पुसला में 22 लाख 84 हजार रुपए की लागत से निर्मित मल्टीयूटीलिटी सेंटर का लोकार्पण किया। घुघरा गौठान में धान की बालियों से बनी खुमारी पहनकर और हल भेंट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया गया।

इस मल्टीयूटीलिटी सेंटर में पेवर ब्लाक, फ्लाई एस ब्रिक्स, पोल निर्माण, चैनलिंक, कस्टमर हायरिंग सेंटर (सीएचसी), मिनी राईस मिल, चप्पल उद्योग इत्यादि गतिविधियाॅ संचालित की जा रही हैं। जिसके अंतर्गत 09 स्व सहायता समूहों के 96 परिवारों को आजीविका से जोड़ा गया है।

कोरिया जिला में भी गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से समस्त विकासखण्डों में मल्टियुटिलिटी सेंटर खोले जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। इस मल्टियुटिलिटी सेंटर का निर्माण रूर्बन मिशन, मनरेगा, एनआरएलएम के अभिसरण से किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम घुघरा स्थित गौठान का अवलोकन किया। यहां उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं चारागाह का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया और आदिम जाति विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम भी घुघरा पहुंचे।

इसके पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ग्राम घुघरा पहुंचने पर  हेलीपैड पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, कमिश्नर सरगुजा संभाग, आईजी सरगुजा सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Next Post

किसान आंदोलन : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भारतीय किसान यूनियन, कहा- निजीकरण की ओर धकेल रही सरकार

शेयर करेसुप्रीम कोर्ट तक पहुंची किसानों की लड़ाई कृषि कानून के खिलाफ SC में याचिका दायर इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 दिसंबर 2020। किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच कृषि कानूनों को लेकर जारी जंग अभी भी चल रही है। किसान कानून वापसी को लेकर अड़ गए हैं […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल