छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘ब्रेकिंग न्यूज़’ की थीम पर बन रहा है गणेश पंडाल, जानिए इस बार क्या रहेगा खास?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुर्ग 29 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बीते दो सालों से कोरोना संक्रमण के बाद इस साल गणेश उत्सव की धूम देखने को मिलेगी. देश में गणेश उत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर है. ऐसे में छत्तीसगढ़ के भिलाई में गणेश उत्सव की रंगत बेहद भव्य होने जा रहा है. भिलाई के बहुचर्चित सेक्टर 2 का गणेश पंडाल में “ब्रेकिंग न्यूज” की थीम पर बप्पा का दरबार सज रहा है.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हर बार की तरह इस बार भी भिलाई में गणेश पंडाल में कुछ अलग थीम में पंडाल तैयार किया जा रहा है. भिलाई के सेक्टर 2 न्यू आजाद गणेश उत्सव समिति ने इस बार गणेश के पंडाल को पत्रकारों की काम पर आधारित ब्रेकिंग न्यूज़ की थीम पर तैयार किया जा है. बप्पा के दरबार में शहर के बेस्ट पत्रकारों के बेस्ट खबरों की झलकियां देखने को मिलेगी. ऐसा पूरे छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है.जहां गणेश पंडाल एक विशेष खबरों की थीम पर बनाया जा रहा है.

तीन क्विंटल पेपर से और चालीस कारीगर तैयार कर रहे हैं पंडाल

न्यू आजाद गणेश उत्सव समिति सेक्टर 2 के अध्यक्ष जे. श्रीनिवास राव ने बताया कि इसे बनाने में 50 लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च हो रही है. इस तरह की ब्रेकिंग न्यूज़ थीम का गणेश पंडाल छत्तीसगढ़ में पहली बार बनाया जा रहा है. इस पंडाल की खास बात यह रहेगी की यहां एक न्यूज गैलरी भी तैयार की जाएगी. इसमें भिलाई के पत्रकारों की बेस्ट खबरों की झलकियां देखने को मिलेगी. इसे बनाने के लिए कोलकाता से 40 कारीगर पिछले दो महीने से करीब 3 क्विंटल अख़बार के पन्नों से और 200 फिट रबर शीट के अलावा प्लाई पट्टी 130, 200 टोकरी बांस से गणेश पंडाल को भव्यता देने में लगे है.

ब्रेकिंग न्यूज़ थीम पर बना है पंडाल
कलकत्ता से आए कारीगर सुजीत आदक ने बताया कि ब्रेकिंग न्यूज की थीम पर पंडाल बना रहे हैं. उन्होंने कोरोना काल में देखा कि लोगो घर के अंदर बंद थे लेकिन न्यूज चैनल और समाचार पत्रों के लोगो अपनी जान की परवाह किए बिना लोगो तक न्यूज पहुंचते रहे. जिसके बाद ब्रेकिंग न्यूज़ थीम को पंडाल के माध्यम से लोगो को संदेश देने के लिए पहली बार इस थीम को तैयार किया जा रहा है.

पंडाल में 10 फीट की होगी गणेश जी की प्रतिमा
समिति अध्यक्ष जे श्रीनिवास राव ने बताया कि कोरोना काल की वजह से भिलाई में आयोजन नहीं हो पाए थे. इसलिए इस बार भव्य रूप से आयोजन कर रहे हैं. भक्तों को भगवान सिद्दी विनायक के दर्शन होंगा. मूर्ति की साइज 10 फीट है. जिसे थनौद के मूर्तिकार राधेश्याम द्वारा तैयार किया जाएगा. जिसकी लागत करीब डेढ़ लाख की है. यह पंडाल पूरी तरह से वातानुकूलित रहेगा. रोज अलग-अलग विषय पर झांकी निकाली जाएगी. कलाकार देवी-देवताओं का रूप धारण करके झांसी की प्रस्तुति दी जाएगी.

Leave a Reply

Next Post

एआर रहमान को मिला कनाडा में सम्मान, सड़क को दिया गया गायक का नाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 29 अगस्त 2022। एआर रहमान अपनी आवाज के लिए देश ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर हैं. हाल ही में गायक को कनाडा की ओर से ऐसा सम्मान मिला है जिससे शायद ही पहले किसी को नवाजा गया हो. देश के लिए गौरव की […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां