प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का उन्नति विधान, किसानों का कर्ज माफ, 20 लाख रोजगार का वादा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 09 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बाद अब कांग्रेस ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ‘उन्नति विधान’ नाम से घोषणा पत्र जारी किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई की समस्या पर हमने बहुत काम किया है। प्रियंका ने कहा कि 10 दिन के भीतर किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। 2500 रुपए क्विंटल धान-गेहूं की खरीद होगी और गन्ना मूल्य 400 रुपए क्विंटल होगा।बिजली का बिल हाफ किया जाएगा, बकाया माफ किया जाएगा। 20 लाख सरकारी रोजगार देंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो जिन परिवारों पर कोरोना से आर्थिक मार पड़ी है उन्हें 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। 12 लाख खाली पदों को भरा जाएगा और 8 लाख नए पद बनाएंगे। 40 फीसदी महिलाओं को मिलेंगे। 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त होगा। प्रियंका ने कहा कि किसान छुट्टा पशु से बहुत परेशान हैं। छत्तीसगढ़ मॉडल पर इसका समाधान किया जाएगा। जिन किसानों को नुकसान हुआ है उन्हें 3 हजार रुपए दिया जाएगा। ‘गोधन न्याय योजना’ शुरू की जाएगी और 2 रुपए किलो गोबर खरीद की जाएगी। छत्तीसगढ़ में यह योजना चल रही है।  प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो छोटे कारोबारियों को 1 फीसदी ब्याज पर कर्ज मिलेगा। श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए प्रस्ताव दिया गया है कि आउटसोर्सिंग की जाएगी। संविदा और सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा। 

कांग्रेस ने वादा किया है कि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को वहां की जमीन का मालिकाना अधिकार दिया जाएगा। लोगों को सस्ते आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। चौकीदारों का वेतन प्रतिमाह 5 हजार रुपए किया जाएगा। शिक्षा मित्रों को नियमित किया जाएगा। संस्कृत और ऊर्दू शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे। एससी और एसटी स्टू़ेंट्स को केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों को गृह जिला में पोस्टिंग दी जाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

हिजाब पर गरमाई सियासत: गृहमंत्री ने कहा- मध्य प्रदेश में हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 09 फरवरी। मध्य प्रदेश में स्कूलों में हिजाब को लेकर मामला गरमाने लगा है। कर्नाटक में बढ़ते हिजाब विवाद को देखते हुए बुधवार को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री ने कहा कि हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर प्रदेश सरकार […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां