शपथ ग्रहण के बाद होगी पहली कैबिनेट बैठक, कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना; झारखंड के सबसे बड़े पुरस्कार का बदल सकता है नाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 28 नवंबर 2024। आज यानी गुरुवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह है। इस दौरान हेमंत सोरेन राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 28 नवंबर की शाम 4:00 बजे रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। हेमंत सोरेन को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। वहीं, शपथ ग्रहण के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया जा सकता है ताकि विश्वास मत हासिल किया जा सके। बैठक में झारखंड के सबसे बड़े पुरस्कार का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो-कान्हू पुरस्कार करने का प्रस्ताव भी पेश हो सकता है। इसके अलावा, राज्य के जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए रसोई गैस सिलेंडर को 450 रुपये में उपलब्ध कराने की योजना पर भी मुहर लगने की संभावना है।

बता दें कि बैठक से पहले मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य भर से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन से शहर में यातायात जाम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे शहर के स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यातायात की इस संभावित समस्या के कारण स्कूल बसों में सफर करने वाले छात्रों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहने का खतरा हैं। कई अभिभावकों ने भी स्कूल बंद करने की अपील की थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया हैं। वहीं, बता दें कि समारोह में वीवीआईपी और वीआईपी अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। आशंका है कि शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न जिलों से करीब 35 हजार से अधिक लोग मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

ट्रूडो सरकार का यू-टर्नः शरणार्थी नियम सख्त करेगा कनाडा, पंजाब के गैंगस्टर-आतंकी होंगे निशाने पर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 नवंबर 2024। कनाडा ने शरणार्थी नीति में सख्त बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने हाल ही में घोषणा की कि देश की शरणार्थी प्रणाली में सुधार के लिए नए उपाय प्रस्तावित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य शरणार्थी […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार