दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: जंगपुरा के ज्वेलरी शोरूम से चोरों ने दीवार काटकर 25 करोड़ के जेवरात किए चोरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 सितम्बर 2023। देश की राजधानी दिल्ली में अब तक सबसे बड़ी चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पॉश इलाके जंगपुरा में स्थित उमराव सिंह ज्वेलर्स के शोरूम में चोरों ने सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने दीवार काटकर करीब 25 करोड़ रुपये के सोने व डायमंड के जेवरात चोरी कर लिए। दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी चोरी होने से दिल्ली पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चोर स्ट्रांग रूम की दीवार काटकर अंदर घुसे थे और वहां रखी सारी ज्वेलरी ले गए। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जंगपुरा में उमराव सिंह ज्वेलर्स शोरूम है। शोरूम के मालिक महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि वह रविवार को देर शाम को शोरूम ठीक से बंद करके गए थे। जंगपुरा मार्केट सोमवार को बंद रहती है। वह मंगलवार सुबह शोरूम पर पहुंचे तो देखा कि शोरूम का दरवाजा खुला हुआ था। पूरा शोरूम खाली पड़ा था। चोरों ने शोरूम के सीसीटीवी कैमरे भी खराब कर दिए। पुलिस शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

उन्होंने बताया कि वह रविवार को दुकान बंद करके गए थे और मंगलवार की सुबह जब दुकान खोली तो उन्हें पूरी दुकान में धूल दिखाई दी। पता लगाने पर पता चला कि चोरों ने स्ट्रांग रूम की दीवार को तोड़कर उसमें घुसे थे। मालिक का कहना है कि करीब 20-25 करोड़ की ज्वेलरी चोरी हुई है। इसमें 5-7 लाख रुपये नकद भी बताए जा रहे हैं। शोरूम के सभी कर्मचारी मंगलवार सुबह ड्यूटी पर आए थे। बताया जा रहा है कि चोर छत का ताला तोड़कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे थे। मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस टीमें व पीसीआर की टीमें पहुंच गईं। साथ ही क्राइम टीम को और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया।

ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों की चोरी के इस मामले को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। लगातार हो रही चोरी को लेकर ज्वेलर्श एसोसिएशन पुलिस कमिश्नर से भी जल्द मिलने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री ने की मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक, बोले-हमारा अचीवमेंट कम नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 26 सितम्बर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर में है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रालय में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस