धोनी ने तोड़ा ‘मिस्टर आईपीएल’ रैना का बड़ा रिकॉर्ड; जडेजा ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 मार्च 2025। कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उसके गढ़ चेपॉक पर हराया। आरसीबी ने 50 रन से जीत दर्ज की। आरसीबी के सात विकेट पर 196 रन के जवाब में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। आरसीबी की 2008 में आईपीएल के पहले सत्र के बाद चेपॉक पर चेन्नई के खिलाफ यह पहली जीत रही। चेन्नई की टीम भले ही यह मैच हार गई हो, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का जलवा देखने को मिला। उन्होंने सीएसके के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया। इतना ही नहीं, रवींद्र जडेजा ने भी खास उपलब्धि हासिल की।

सीएसके लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने धोनी 
धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। लियाम लिविंगस्टोन ने रविचंद्रन अश्विन को आउट कर सीएसके को सातवां झटका दिया। धोनी जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो सीएसके 99 रन पर सात विकेट गंवा चुकी थी। धोनी के मैदान पर उतरते ही चेपॉक में चेन्नई के फैंस उत्साह से झूम उठे और धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे। माही ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और विस्फोटक बल्लेबाजी की।

धोनी ने इस मैच में 187.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वह 16 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी इसके साथ ही आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने इस मामले में पूर्व ऑलराउंडर और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। रैना ने इस फ्रेंचाइजी के लिए 4687 रन बनाए थे। धोनी के अब 4699 रन हो गए हैं और टीम के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

Leave a Reply

Next Post

सुकमा में 16 नक्सली ढेर, दो जवान घायल, गृह मंत्री शाह बोले- हथियार बदलाव नहीं ला सकते

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सुकमा 29 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सली मारे गए हैं। इंसास और SLR समेत बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। मरने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ