स्वदेशी तोप ‘अटैग्स‘ जल्द सीमा पर गरजेगी, 15 अगस्त को लाल किले से दी थी सलामी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 सितंबर 2022। आज मनाए जा रहे 196वें गनर्स डे के मौके पर भारतीय सेना के लिए अच्छी खबर आई है। स्वदेशी तोप ‘अटैग्स‘ (ATAGs)  को जल्द सीमा पर तैनात किया जा सकता है। इसके कुछेक परीक्षण बाकी हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार इसी स्वदेशी तोप से सलामी दी गई थी। आजादी के अमृत महोत्सव काल में यह बड़ी उपलब्धि है। 
सेना हर साल 28 सितंबर को गनर्स डे तोपखाना दिवस मनाती है। इसलिए आज के दिन  एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम अटैग्स को लेकर आई यह खबर अहम है। इसका अब सिर्फ पर्यावरण परीक्षण बाकी है। यह एक-दो माह में पूरा हो जाएगा। 
सैन्य सूत्रों के अनुसार अटैग्स को सेना में शामिल करने के बाद पाकिस्तान व चीन से सटी सीमाओं पर तैनात किया जा सकता है। भारतीय सेना इन इलाकों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार जुटी है।  इसी इरादे से इन सीमावर्ती क्षेत्रों में दक्षिण कोरिया की के-9 वज्र तोप, स्वदेशी धनुष और अमेरिकी की होवित्जर एम.777 के अलावा स्वदेशी पिनाका रॉकेट सिस्टम को भी तैनात किया जा रहा है। 

सेना ने जारी किया वीडियो
गनर्स डे के मौके पर सेना ने आज एक वीडियो जारी किया है। इसमें सेना के तोपखाने को ‘गॉड ऑफ वॉर‘ करार दिया गया है। अटैग्स को रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) ने टाटा और भारत फोर्ज के साथ मिलकर तैयार किया है। इसकी मारक क्षमता 48 किलोमीटर है। इससे पहले 2018 में रक्षा मंत्रालय ने 150 अटैग तोपें खरीदने की मंजूरी दी थी। 

Leave a Reply

Next Post

'कांग्रेस हमेशा से सांप्रदायिकता के खिलाफ रही है', पीएफआई प्रतिबंध के बाद बोले जयराम रमेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 सितंबा 2022। केंद्र सरकार द्वारा पीएफआई पर पांच साल का प्रतिबंध लगाने के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सांप्रदायिकता के खिलाफ रही है।  कांग्रेस की नीति हमेशा से बिना किसी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण