‘ISIS कश्मीर’ ने भारतीय कोच गौतम गंभीर को दी जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से की शिकायत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2025। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और भाजपा के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ (ISIS Kashmir) से जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद गंभीर ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ और मध्य दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक, गंभीर ने औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया। गंभीर ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों से उनके परिवार और करीबी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह किया। खतरे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस गहनता से इस मामले की जांच करेगी और गंभीर और उनके प्रियजनों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएगी।

22 अप्रैल को गंभीर को दो धमकी भले ईमेल मिले
रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल को गंभीर को दो धमकी भरे ईमेल मिले। एक ईमेल दोपहर में आया और दूसरा शाम को आया। दोनों में ‘आई किल यू’ (I Kill U) संदेश लिखा था। यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। नवंबर 2021 में सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्हें इसी तरह का एक ईमेल मिला था।

गंभीर ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी
गंभीर ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। पहलगाम में मंगलवार को बायसरन घाटी में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर की गई गोलीबारी में 26 नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसमें दो विदेशी नागरिक भी हैं। यह 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद से सबसे भयानक घटनाओं में से एक बन गया। पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। गंभीर ने एक्स पर लिखा था, ‘मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत स्ट्राइक करेगा।

कई और क्रिकेटर्स ने भी आतंकी हमले की निंदा की थी
गंभीर के अलावा कई और क्रिकेटरों ने भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी। इनमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंध पूरी तरह समाप्त करने की मांग की। वहीं, तेंदुलकर ने लिखा, ‘पीड़ित परिवार अकल्पनीय कष्ट से गुजर रहे होंगे। भारत और दुनिया भर में लोग इस कठिन समय में उनके साथ हैं। हम इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं और न्याय की प्रार्थन करते हैं।’ विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना। जिन परिवार के लोगों ने इस कायरतापूर्ण हमले में अपनी जान गंवाई है, उनके लिए प्रार्थना करता हूं और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले ऐसी प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम हमले पर पाक फिल्म इंडस्ट्री से आया पहला रिएक्शन, इस एक्ट्रेस ने जताया दुख; बोलीं- दर्द सिर्फ उनका नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 24 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 60 से अधिक लोग घायल हैं। इस हादसे पर आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक दुख जता रहे हैं और जान गंवाने […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार