खेलते-खेलते लापता हो गई दो साल की मासूम, गड्ढे में मिला शव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

छिंदवाड़ा, 09 सितंबर 2026। जिले के सुआम गांव में मंगलवार शाम घर के पास खेल रही दो साल की मासूम खुशीता अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में बच्ची का शव गांव में खुले पड़े गड्ढे में मिला। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।

मृतका के भाई सुरेश ने बताया कि खुशीता मंगलवार शाम घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक घर से बाहर निकल गई। कुछ देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान बच्ची खुले गड्ढे में मिली। परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटी की मौत से बदहवास पिता उसके शव को गोद में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे। यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद लोग भी भावुक हो गए। 

हादसे के बाद परिजनों ने गांव में खुले पड़े गड्ढे को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि गड्ढे को सुरक्षित नहीं किया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि खुले पड़े गड्ढे को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Next Post

इंटर्न डॉक्टरों का धरना तीसरे दिन भी जारी

शेयर करेओपीडी ठप और ऑपरेशन टले, भटकने को मजबूर दूर-दराज के मरीज इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 09 सितंबर 2026। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। भोपाल में कमला पार्क के पास बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर सड़क पर बैठकर धरना […]

You May Like

नो-एंट्री में घुसे 7 भारी वाहन पकड़ाए....|....छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से थमेंगे बसों के पहिए:किराया बढ़ाने की मांग....|....एडेड स्कूलों के 811 तदर्थ शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, वर्षों से अटकी सैलरी मिलने का रास्ता साफ....|.... दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी, जिले के विकास की नब्ज टटोलेंगे....|....डायन होने के शक में महिला को बनाया बंधक....|....इंटर्न डॉक्टरों का धरना तीसरे दिन भी जारी....|....खेलते-खेलते लापता हो गई दो साल की मासूम, गड्ढे में मिला शव....|....टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस: दूसरे हफ्ते में ही धीमी पड़ी यश की फिल्म....|....प्रदेश में स्कूलों की हालत खराब, बच्चे आंदोलन कर रहे - कांग्रेस....|....टेस्ट मीटर और स्मार्ट मीटर की रीडिंग में भारी अंतर ने खोली पोल, स्मार्ट मीटर फेल तो जनता से वसूली कैसी? - कांग्रेस