#BoycottLiger पर विजय देवराकोंडा का रिएक्शन, कहा- मुझे इसका कोई डर नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 अगस्त 2022। विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म Liger लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का गाना ‘आफत’ रिलीज के साथ ही वायरल हो गया, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर हैश टैग #BoycottLiger भी ट्रेंड करने लगा जिसके बाद मेकर्स में चिंता की लहर साफ दिखाई पड़ी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में तमाम बॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट किया गया है जिसके बाद फिल्मों के बिजनेस पर इसका असर साफ देखने को मिला।

क्या है बायकॉट करने की वजह?

ऐसे में अब हैशटैग #BoycottLiger पर ट्वीट करने वाले यूजर्स Liger को बायकॉट करने के अलग-अलग कारण बता रहे हैं। एक यूजर ने इस फिल्म को बायकॉट करने के पीछे इसमें करण जौहर का प्रोडक्शन हाउस होना बताया तो वहीं दूसरे ने कहा कि विजय देवराकोंडा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ काम किया है।

मुझे बायकॉट का कोई डर नहीं है

अब इस पूरे मामले को लेकर विजय देवराकोंडा का रिएक्शन आ गया है। द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में विजय देवराकोंडा ने कहा कि उन्हें बायकॉट को लेकर कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे कोई डर नहीं है क्योंकि मैंने इस फिल्म को बनाने में अपना दिल और रूह लगाई है।’

मैंने देश के लिए बहुत कुछ किया है

विजय देवराकोंडा ने कहा, ‘जब आप सही होते हैं तब आपको किसी को सुनने की जरूरत नहीं है।’ विजय देवराकोंडा ने कहा कि वह सभी इसी देश से हैं और जानते हैं कि उन्होंने इस देश के लिए क्या कुछ किया है। विजय ने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं है जो बस अपने कंप्यूटर के सामने बैठकर किसी के खिलाफ ट्वीट किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

असम के 25 जिलों में इंटरनेट सेवा निलंबित, कई जिलों में धारा-144 लागू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव असम 21 अगस्त 2022 । असम सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रेड-चार के पदों के लिए लिखित परीक्षा के दौरान संभावित कदाचार को रोकने के लिए असम के 25 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को रविवार को चार घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया। […]

You May Like

शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब