दुर्गा पूजा-दशहरा, दीपावली और छठ के लिए रेलगाड़ियां ‘फुल’…अभी से लटका ‘नो-सीट’ का बोर्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 सितम्बर 2023। दिल्ली से पूर्वी दिशा की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों में अभी से ‘नो-सीट’ का बोर्ड लटक चुका है। बिहार, पश्चिम बंगाल की नहीं, कई उत्तर पूर्वी दिशा की रेलगाडिय़ों में भी दुर्गा पूजा के साथ-साथ लंबे वीकैंड पर रेलगाड़ियां फुल हैं। 24 अक्तूबर को दशहरा है और उसके बाद ही दुर्गा पूजा है और इस दिन बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड जाने वाली रेलगाड़ियों में सीट नहीं है। इसके अलावा 12 नवम्बर को दीपावली, 17 नवम्बर को छठ पूजा है। पूर्वांचल वासियों के लिए तीनों पर्व ऐसे हैं जहां वे अपने परिवार के साथ अपने शहर, अपने गांव जाकर ही मनाना चाहते हैं और इसीलिए अभी से रेलगाडिय़ों में जगह नहीं है।

दुर्गा पूजा पर कोलकाता जाने की सोच रहे पवित्र हलधर कहते हैं कि अभी एक महीना दूर है लेकिन राजधानी में वेटिंग में भी टिकट नहीं है। कई ट्रेनों में ‘नो रूम’ हो चुका है और अब कई लोकप्रिय रेलगाड़ियों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है। छठ पूजा के लिए भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। उत्तर रेलवे के अधिकारी जरूर कहते हैं कि हम पूरी तरह से तैयार हैं और कई विशेष रेलगाडिय़ों को भी चलाया जाएगा। कोलकाता राजधानी हो या फिर डिब्रूगढ़ राजधानी, पटना संपूर्ण क्रांति, भागलपुर गरीब रथ, विक्रमशिला, पुरुषोत्तम, राजधानी तेजस, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रैस में अक्तूबर-नवम्बर की कई तिथियों पर टिकट नहीं है। 

बता दें कि उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने पिछले दिनों बताया था कि 29221 स्पैशल ट्रेन पिछले वर्ष चलाई गई है ताकि यात्रियों को सुविधा हो। वह कहते हैं कि इस वर्ष भी विशेष रेलगाडिय़ां चलाई जाएंगी।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोलाबारूद बरामद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 24 सितम्बर 2023। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में हथियार और गोला बारूद के साथ लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को यह सूचना मिली थी कि बारामुला […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़