मां बनने वाली हैं बॉलीवुड और पंजाब सिंगर HARSHDEEP KAUR , जल्द गूंजेंगी किलकारियां

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड और पंजाब सिंगर हर्षदीप कौर (Harshdeep Kaur) अपने नए गाने की रिलाज़ के चलते सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई थीं। बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने कई यादगार गाने गाने गाए हैं। इसी बीच हर्षदीप ने एक ऐसी गुड़ न्यूज़ दी है जिसे सुनकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दरअसल सिंगर  हर्षदीप कौर जल्द ही मां (Mother) बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस को दी है।

दरअसल अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर हर्षदीप कौर ने पोस्ट करते हुए लिखा है –  ‘इस छोटे बच्चे से मिलने के लिए मैं एक्साइटेड हूं, ये मेरा आधा अंश है और आधा उसका, जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। जूनियर कौर/सिंह जल्द ही मार्च 2021 में आने वाला है। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।’ इस पोस्ट में उन्होंने दो फोटो पोस्ट की हैं। इसमें से एक में उनके पति भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में हर्षदीप बेहद खूबसूरत लग रही है। 

पोस्ट की गई तस्वीरों में हर्षदीप ने फ्लोरल ब्लू ड्रेस कैरी की है । इसके साथ ही उनके पति भी उन्हें ब्लू टरबन में कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं। हर्षदीप के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं हर्षदीप के फैंस भी आने वाले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हर्षदीप के इस पोस्ट को काफी कम वक्त में फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। तस्वीरों को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दें, हर्षदीप कुछ वक्त पहले ही अपना नया गाना बेहाल रिलीज़ किया था। बेहाल’ (Behaal) इलेक्ट्रो, फॉल्क और पॉप संगीत का मिक्स सॉग है। इस नंबर को हर्षदीप और गोल्डी सोहेल ने गाया है। हर्षदीप बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। हर्षदीप को ‘कटिया करूं’ और ‘दिलबरो’ जैसी बॉलीवुड हिट गानों के लिए जाना जाता है। हर्षदीप ने कई रिएलीटी शोज़ भी जज किए है।

Leave a Reply

Next Post

स्व सहायता समूहों के आजीविका के साधन बन रहे गौठानों में निर्मित मल्टीयूटिलिटी सेंटर, हो रही चौतरफा तारीफ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 04 फरवरी 2021। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों को स्वावलंबी बनाने हेतु गोबर से वर्मी कम्पोस्ट व अन्य उत्पाद स्व-सहायता समूहों के माध्यम से तैयार कराकर स्व-अर्जित आय का स्त्रोत बढ़ाते हुए आदर्श गौठान के रूप में विकसित किया […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस