कलेक्टर ने बैठक में अफसरों से कहा- गोधन न्यााय योजना के तहत भुगतान लंबित ना रहे, स्व सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री करने व्यवस्था करें

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 23 मार्च 2021। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोधन न्याय योजना के तहत् किसी भी प्रकार का भुगतान लंबित न रहें। उन्होंने स्व-सहायता समूहों को समय पर सभी भुगतान सुनिश्चित करवाने कहा। कलेक्टर ने कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं को उनके उत्पाद की बिक्री के लिए हर संभव सुविधा दी जाए।

मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बरर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों केा निर्देश दिए कि गोधन न्याय योजना की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कम लागत मूल्य से वर्मी टैंक बनवाने कहा। वर्मी कम्पोस्ट खाद की पैकेजिंग भी सुचारू रूप से करने कहा। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के तहत की जाने वाली प्रवष्टियों का कार्य जल्द पूरा करने कहा। वन अधिकार पत्र धारी किसानों की प्रवष्टि प्राथमिकता के साथ करने कहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोविड वैक्सीनेशन की जानकारी ली। जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को वैक्सीनेशन पर विशेष ध्यान देने कहा।

कलेक्टर ने प्रस्तावित इंग्लिश मीडियम स्कूलों की प्रगति की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने नरवा, गौठान निर्माण की प्रगति, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर की गई कार्यवाही, मुख्यमंत्री की स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट, लोक सेवा गांरटी एवं टीएल के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की।

बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, अपर कलेक्टर सुश्री नुपूर राशि पन्ना, वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेरीश एस, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों और राशन दुकानों में खाद्य आयोग का टोल-फ्री नम्बर लिखना अनिवार्य : प्राप्त शिकायतों का निराकरण 15 दिनों में

शेयर करेछत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने की समीक्षा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 23 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा ने आज नवा रायपुर स्थित कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा छत्तीसगढ़, खाद्य एवं […]

You May Like

जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल....|....परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन