50 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू पांच सितंबर को करेंगी सम्मानित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अगस्त 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच सितंबर को दिल्ली में देशभर के 50 शिक्षकों को शिक्षा के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2023 से सम्मानित करेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तीन स्तरों पर मेरिट के आधार पर इन शिक्षकों का चयन किया है। मंत्रालय ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त सचिव प्राची पांडे की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2023 की सूची राज्यों और प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग को भेजी गई। इन शिक्षकों को अवार्ड के रूप में प्रमाणपत्र और 50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। सभी शिक्षक तीन सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका भी मिल सकता है।

इन शिक्षकों को सर्वोच्च सम्मान
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अस्ती नगर की आसिया फारूखी, बुलंदशहर के शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज के चंद्र प्रकाश अग्रवाल, मेरठ के केएल इंटरनेशनल स्कूल के सुधांशु शेखर पांडा, हरियाणा से रेवाड़ी जिले के बुरोली सरकारी स्कूल के सत्यपाल सिंह, हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा जिले के सरकारी स्कूल इंदौरा के विजय कुमार, पंजाब के लुधियाना के अमृतपाल सिंह, सेंट पॉल मित्तल स्कूल के भूपिंदर गोगिया, दिल्ली के एसकेवी लक्ष्मी नगर की आरती कानुंगो, पश्चिम विहार के सेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रितिका आनंद, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के दौलत सिंह गोसाई, चंडीगढ़ के सेक्टर 14 गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल के संजय कुमार, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के रेयाज अहमद शेख समेत 50 शिक्षकों को सर्वोच्च सम्मान देने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ताई के साथ पीयूष गोयल ने की बैठक, बिजनेस-निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अगस्त 2023। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी कैथरीन ताई ने शनिवार को दोनों देशों के बीच व्यापार तथा निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। गोयल ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा कि उन्होंने अमेरिकी […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग