टेस्ट सीरीज से पहले विवादों में सिराज और उमरान, होटल में तिलक न लगवाने पर बवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 फरवरी 2023। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत नौ फरवरी से हो रही है। दोनों टीमें चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलेंगी। इसके बाद तीन वनडे की सीरीज भी खेली जाएगी, लेकिन इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया के दो अहम खिलाड़ी विवादों में फंसते दिख रहे हैं। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक का ने होटल में तिलक लगवाने से इंकार कर दिया था। इसी वजह से इन दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, कई फैंस उनका समर्थन भी कर रहे हैं।  सिराज के अलावा भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और स्पोर्ट स्टाफ के सदस्य हरि प्रसाद मोहन ने भी तिलक नहीं लगवाया था, लेकिन आलोचक जान बूझकर सिराज और उमरान पर निशाना बना रहे हैं और इस मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला?
भारतीय टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें टीम के सभी सदस्य होटल के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान होटल स्टाफ तिलक लगाकर टीम के सभी सदस्यों का स्वागत कर रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया के कुछ सदस्य तिलक लगवाने से मना कर देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, विक्रम राठौर और हरि प्रसाद मोहन तिलक लगवाने से मना कर देते हैं। हालांकि, टीम के बाकी सदस्य तिलक लगवाते हैं और कई सदस्य तो अपना चश्मा उतारकर भी तिलक लगवाते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'पठान' देखने अपना देश छोड़ भारत आ गया यह शख्स, शाहरुख के फैन ने पार कर दी दीवानगी की हर सरहद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 फरवरी 2023। शाहरुख खान अपनी कमबैक फिल्म ‘पठान’ के साथ इन दिनों सिनेमाघरों में तूफानी रफ्तार से कमाई करके धूम मचा रहे हैं। चार साल बाद पर्दे पर आए बॉलीवुड के बादशाह ने साबित कर दिया है कि  उनका स्टारडम देश में […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही