IPL 2026 : मैच के बाद सामने आया कप्तान हार्दिक पांड्या का बयान, बताई हारने की वजह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 24 अप्रैल 2026। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हाथों मिली करारी हार के बाद स्वीकार किया कि पावरप्ले में विकेट गंवाना टीम की हार का कारण बना। सीएसके ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (नाबाद 101) के सत्र के दूसरे शतक और बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन (17 रन देकर चार विकेट, एक मेडन) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को 103 रन से करारी शिकस्त दी। हार्दिक ने मैच के बाद कहा, ”पावरप्ले में शुरूआती विकेट गंवाना भारी पड़ा। इसी वजह से लक्ष्य का पीछा करना काफी मुश्किल हो गया। हम उस दबाव से बाहर निकल ही नहीं सके। ” सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़ थे। उनके शतक से सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद छह विकेट पर 207 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस शुरूआती झटकों से नहीं उबर सकी और 19 ओवर में महज 104 रन पर ऑल आउट हो गई।

हार्दिक ने कहा, ” हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। ” पिच के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ”इसी पिच पर उन्होंने भी बल्लेबाजी की थी। संजू सैमसन ने जबरदस्त पारी खेली। उनके साथ और बल्लेबाज आते रहे और उपयोगी पारी खेलते रहे। ” उन्होंने कहा, ”लक्ष्य का पीछा करने लिए लय होनी जरूरी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब बात होगी कि हम क्या बदलाव कर सकते हैं। हमारे पास सोचने के लिए कुछ दिन हैं और हमें देखना होगा कि हम क्या सर्वश्रेष्ठ कर सकते हैं। ” 

Leave a Reply

Next Post

तालाब में युवक की तैरती मिली लाश, हादसा या कोई साजिश… पुलिस जांच में होगा खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा 24 अप्रैल 2026। सर्वमंगलवा नगर की बरमपुर बस्ती के तालाब में एक युवक की शुक्रवार सुबह तैरती हुई लाश मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है. वह कुसमुंडा का खदान […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़