रामचरित मानस लोक जीवन की आचार संहिता है – डॉ. प्रेम शंकर त्रिपाठी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वर्धा, 19 अगस्‍त 2026। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय के हिंदी साहित्‍य विभाग द्वारा गोस्‍वामी तुलसीदास की जयंती के उपलक्ष्‍य में कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने तुलसी भवन स्थित गोस्‍वामी तुलसीदास की मूर्ति पर माल्‍यार्पण कर अभिवादन किया। बुधवार, 19 अगस्‍त को महादेवी वर्मा सभागार में ‘तुलसीदास का सामाजिक-सांस्‍कृतिक बोध’ विषय पर व्‍याख्‍यान आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्‍य वक्‍ता सुरेन्‍द्रनाथ सांध्‍य कॉलेज, कलकत्ता विश्‍वविद्यालय, हिंदी विभाग के डॉ. प्रेम शंकर त्रिपाठी ने कहा कि गोस्‍वामी तुलसीदास का साहित्‍य खासकर रामचरित मानस लोकजीवन की आचार संहिता है। वे एक विनम्र एवं स्‍वाभिमानी कवि है। उनका साहित्‍य, सामाजिक सुधार को प्रशस्‍त करता है। उन्‍हें विवेक शब्‍द काफी पसंद है और वे इसका प्रयोग अपनी रचनाओं में बार-बार करते हैं। उनका विवेक सामाजिक रूप से जागृत करता है। डॉ. त्रिपाठी ने ज्ञान रस की चर्चा करते हुए कहा कि तुलसीदास का साहित्‍य सभी को सुकुन देनेवाला है। उनकी वाणी को समझने में भले ही समय लगता है परंतु वह सहज थी। राम उनके आराध्‍य है और वे रामचरित मानस में नीति और ज्ञान की बात करते हुए विचलित समाज को दिशा देने का काम करते हैं। उन्‍होंने कहा कि मनुष्‍य के उन्‍नयन के इस दौर में हम संस्‍कृति को लेकर पिछड़ रहें हैं, ऐसे में तुलसीदास का साहित्‍य मार्गदर्शक साबित होता है। ‍

कार्यक्रम के प्रास्‍ताविक वक्तव्‍य में भाषा विद्यापीठ की अधिष्‍ठाता प्रो. प्रीति सागर ने कहा कि गोस्‍वामी तुलसीदास के विचार आदर्श समाज की रचना के लिए प्रेरित करते हैं। उन्‍होंने लोक को संस्‍कृति से जोड़ने के लिए अवधी भाषा में रामचरित मानस लिखा जिससे हम भारतीय आत्‍मा को समझ सकते हैं। साहित्‍य विद्यापीठ के अधिष्‍ठाता प्रो. अवधेश कुमार ने कहा कि तुलसीदास बार-बार निर्मल, विवेक की बात करते हैं। वें लोक एवं शास्‍त्र के निपुण कवि है। वें अपने जिस आराध्‍य पुरूषोत्तम श्री राम की चर्चा हैं वे शक्ति, शील एवं सौन्‍दर्य से सम्‍पन्‍न है।

कार्यक्रम का स्‍वागत वक्‍तव्‍य हिंदी साहित्‍य विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. रूपेश कुमार सिंह ने किया। संचालन एसोशिएट प्रोफसर डॉ. अशोक नाथ त्रिपाठी ने किया तथा सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने धन्‍यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ गोस्‍वामी तुलसीदास एवं सरस्‍वती के फोटो पर माल्‍यार्पण, दीप प्रज्‍ज्‍वलन तथा कुलगीत से किया गया। इस अवसर पर एसोशिएट प्रोफेसर डॉ. जयंत उपाध्‍याय, सहायक प्रोफेसर डॉ. शैलेश मरर्जी कदम, डॉ. जगदीश नारायण तिवारी, सूर्य प्रकाश पाण्‍डेय, डॉ. कोमल कुमार परदेशी,  डॉ. प्रदीप, बी.एस. मिरगे सहित बड़ी संख्‍या में शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

यादव समाज का सावन झूला एवं सिलाई प्रशिक्षण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 20 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रधान कार्यालय यादव सामाजिक भवन महादेव घाट रायपुरा रायपुर में 15 अगस्त से 17 अगस्त तक तीन दिवस का सावन झूला एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम माननीय जगनीक यादव प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जगत राम […]

You May Like

सर्विलांस से बचने का आतंकियों का हाईटेक पैंतरा....|....हिस्ट्रीशीटर व शराब ठेकेदार की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार....|....उज्जैन में रावण दहन पर बढ़ा विवाद....|....भाजपा के आठों राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद....|....चांद पर परमाणु शक्ति पहुंचाने की कोशिश में 'दुश्मन देश'....|....सेवा संकल्प अभियान फ्लॉप शो, जनता तो दूर भाजपा के नेता-कार्यकर्ताओं ने भी बनाई दूरी: धनंजय सिंह ठाकुर....|....विजय शर्मा चुनाव आयोग के स्वयंभू प्रवक्ता मत बने - कांग्रेस....|....खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी....|....रकुल प्रीत सिंह: 'मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं'....|....सोने के वायदा भाव में एक फीसदी की गिरावट