सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने की अहम बैठक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 05 फरवरी 2025। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पिछले कुछ समय से आतंकी घटनाओं में वृद्धि को लेकर अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और फीडबैक लिया। गौरतलब है कि सोमवार को सशस्त्र आतंकवादियों ने टी़ए़ के सेवानिवृत्त कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी थी जबकि परिवार को दो अन्य नागरिक घायल हो गए थे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर में आतंकी निरोधी अभियानों को लेकर सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस, सी़.आर.पी़.एफ. एवं अन्य बलों समेत सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ जम्मू कश्मीर के हालात पर चर्चा की। इससे पहले 19 दिसम्बर को उन्होंने सुरक्षा बैठक में जम्मू कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों के साथ चर्चा की थी। उन्होंने निर्देश दिया था कि सभी सुरक्षाबल आपस में तालमेल और समन्वय कायम कर आतंकियों को ढेर करने के लिए अभियान चलाएं।

पिछले कुछ समय से रियासी, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, जम्मू और राजौरी जिलों में आतंकी घटनाओं में वृद्धि हुई है जिसने सुरक्षा एजेंसियों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। इसी के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने इन जिलों में तलाशी अभियान तेज किए हैं ताकि आतंकवादियों का सफाया किया जा सके। गौरतलब है कि आगामी मार्च-अप्रैल में पंचायत चुनावों की घोषणा हो सकती है और दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी होना है। सूत्रों के अनुसार जून में वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले चुनाव आयोग का प्रयास रहेगा कि पंचायत चुनाव करवाए जाएं। पंचायत चुनावों को लेकर मतदाता सूचियों में संशोधन चल रहा है और अब अंतिम प्रकाशन किया जाएगा जिसमें नए युवा मतदाताओं को भी जोड़ा गया है। इसी के चलते जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर गृहमंत्री ने सुरक्षा व्यवसथा को लेकर चर्चा की है।

Leave a Reply

Next Post

अरविंद केजरीवाल बोले- आपका एक वोट आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 फरवरी 2025। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के मतदाताओं से अपील की कि वे राष्ट्रीय राजधानी के भविष्य को आकार देने में अपने वोट के महत्व को पहचानें। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान