पीएम कल युवाओं से जानेंगे विकसित भारत का रोड मैप, विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज देंगे मार्गदर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को युवाओं से 2047 के विकसित भारत के रोड मैप को जानेंगे। भारत मंडपम में शुरू हुए राष्ट्रीय युवा महोत्सव को इस बार विकसित भारत युवा नेता संवाद के रूप में नए अंदाज  और परिवर्तनकारी स्वरूप में पेश किया गया है। प्रधानमंत्री युवाओं के साथ महिला सशक्तिकरण, विकसित भारत, डिजिटल भारत, खेलों में श्रेष्ठता जैसे 10 विषयों पर प्रेजेंटेशन देखेंगे। इससे पूर्व शनिवार को उद्योग, खेल, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र और स्टार्टअप के दिग्गज आनंद महिंद्रा से लेकर जोंटी रोड्स, रीतेश अग्रवाल, सचिन बंसल सरीखे विशेषज्ञ युवाओं को मार्गदर्शन देंगे। भारत मंडपम में शुक्रवार से शुरू हुए महोत्सव में इस पहल का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के भविष्य में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना है।

इसके चलते बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं को अवसर देकर देश निर्माण के 10 विषयों पर 2047 में विकसित भारत के लिए उनके विजन को सम्मिलित  किया गया है। इसे युवाओं की राजनीति की पाठशाला कहा जा सकता है। इसके माध्यम से सरकार का जोर युवा नेता बनाना है, जो देश के विकास के विजन को प्रमुखता देते हुए राजनीति में आगे बढ़े  इस युवा महोत्सव को युवा के लिए युवाओं द्वारा युवा संकल्प के साथ पेश किया गया है।  यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि अभियान है, युवाओं को सशक्त करने, उनकी नेतृत्व क्षमता व्यावहारिक विचार जो कि विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप है। युवाओं को महोत्सव में उनकी योग्यता के अनुरूप प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव सांस्कृतिक आदान-प्रदान और युवा ऊर्जा का प्रतीक रहा है, देश निर्माण और विकास के विजन में भी सम्मिलित हो रहा है।

ये दिखाएंगे युवाओं काे राह
महोत्सव में शनिवार को सचिन बंसल, प्रत्यूष कुमार, रोमालो राम, रोनी स्क्रूवाला, ओपी चौधरी, डॉ. सरिता अहलावत, रितेश अग्रवाल, बाइचुंग भूटिया, सुहैल नारायण, पवन गोयनका, अनिकेत देब, अमिताभ कांत, इसरो प्रमुख डॉ एस सोमनाथ, छवि राजावत, कल्पना सरोज, आनंद कुमार, मल्हार कलांबे, पालकी शर्मा, जान्हवी सिंह सरीखी हस्तियां युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

भारत में लगातार बढ़ रहे एचएमपीवी के मामले, अब असम में 10 महीने का बच्चा मिला संक्रमित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 11 जनवरी 2025। चीन में कहर बरपा रहा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) अब भारत में दस्तक दे चुका है।कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब असम का भी नाम इस सूची में जुड़ गया है। यहां 10 महीने के एक बच्चे […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक