भारत में लगातार बढ़ रहे एचएमपीवी के मामले, अब असम में 10 महीने का बच्चा मिला संक्रमित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी 11 जनवरी 2025। चीन में कहर बरपा रहा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) अब भारत में दस्तक दे चुका है।कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब असम का भी नाम इस सूची में जुड़ गया है। यहां 10 महीने के एक बच्चे में एचएमपीवी संक्रमण का पता चला है। बच्चे का डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एएमसीएच) में इलाज हो रहा है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही।

सर्दी-जुकाम के कारण बच्चा हुआ था भर्ती
एएमसीएच के अधीक्षक डॉ. ध्रुबज्योति भुइंया ने बताया कि बच्चा चार दिन पहले सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ था। कल हमें लाहोवाल स्थित आईसीएमआर-आरएमआरसी से परीक्षण रिपोर्ट मिली, जिसमें एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई।

चिंता की कोई बात नहीं: भुइंया
उन्होंने कहा कि इन्फ्लूएंजा और फ्लू जैसे मामलों के लिए नियमित रूप से नमूने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) को भेजे जाते हैं। यह एक नियमित जांच थी, जिसमें संक्रमण का पता चला। बच्चे की हालत स्थिर है। यह एक सामान्य वायरस है और चिंता की कोई बात नहीं है। 

पहले भी आ चुके हैं मामले सामने 
लाहोवाल स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र एनई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बिस्वजीत बोर्काकोटी ने बताया, ‘2014 से अब तक हम डिब्रूगढ़ जिले में 110 एचएमपीवी मामलों का पता लगा चुके हैं। यह इस मौसम का पहला मामला है। यह हर साल पाया जाता है और इसमें कुछ नया नहीं है। एएमसीएच से हमें जो नमूना मिला था, वह एचएमपीवी पॉजिटिव पाया गया।’

Leave a Reply

Next Post

चीन बनाएगा थ्री गार्जेस से भी बड़ा बांध, नासा ने थ्री गॉर्जेस को बताया है बड़ा खतरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 11 जनवरी 2025। हुबेई प्रांत के यिचांग शहर के पास थ्री गॉर्जेस थ्री बांध के निर्माण के बाद चीन अब पृथ्वी के लिए एक और विनाशकारी संकट खड़ा करने जा रहा है। चीन अब तिब्बत में यारलुंग सांगपो (ब्रह्मपुत्र) नदी पर थ्री गॉर्जेस से […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां