जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन पर भड़के टीएमसी नेता, बोले- मरीज चाहें तो डॉक्टरों पर कर दें केस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 21 अक्टूबर 2024। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में जूनियर डॉक्टर अनशन पर बैठे हैं। वे मृतक को न्याय दिलाने और राज्य स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य सचिव को पद से हटाने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने जूनियर डॉक्टरों से अनशन खत्म कर काम पर लौटने की भी अपील की। इसके ठीक एक दिन बाद ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता कुणाल घोष ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ममता बनर्जी की सराहना करते हुए वामपंथ पार्टियों को निशाने पर लिया। टीएमसी नेता ने कहा कि कहा कि विरोध की आड़ में वामपंथ जूनियर डॉक्टरों को अनशन पर बिठा रहे हैं। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि मरीज चाहें तो डॉक्टरों पर केस कर दें।  टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, “मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बातचीत के लिए अक्सर प्रदर्शनकारियों से मिलने जाती है या उन्हें अपने आवास पर बुलाती हैं। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए वह हर संभव कोशिश कर रही हैं। वामपंथ दल विरोध की आड़ में छात्रों को अनशन पर बिठा रहे हैं। वे ऐसा करके बहुत गलत कर रहे हैं। उन्हें अपना अनशन खत्म कर देना चाहिए। इस मामले के निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए चर्चा करनी चाहिए। वाम और अति वामपंथ से प्रभावित होकर अगर उन्होंने अपना अनशन खत्म नहीं किया तो हम किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे। इन कारणों से अगर किसी भी मरीज को परेशानी उठानी पड़ती है तो मरीजों को डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया है।”

क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना नौ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। आठ अगस्त को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।

Leave a Reply

Next Post

'छात्रों का विदेश जाना बीमारी नहीं', उपराष्ट्रपति धनखड़ के बयान पर जयराम रमेश ने किया कटाक्ष

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2024। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के छात्रों के विदेश जाने के निर्णय को बीमारी बताने वाले बयान पर कटाक्ष किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि छात्रों का विदेश जाना कोई बीमारी नहीं है, बल्कि बीमार शिक्षा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक