कानपुर के पास साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित, रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कानपुर 17 अगस्त 2024। वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) देर रात करीब ढाई बजे कानपुर के गोविंदपुरी के आगे पटरी से उतर गई. रेलवे के मुताबिक ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. रेलवे, पुलिस और फायर विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी है. राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि, घटना के कारण यात्रियों में भय का माहौल देखा गया. रेलवे की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर डिब्बों को वापस पटरी पर लाने के लिए कार्यरत हैं।

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे के विशेषज्ञों की टीम ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर ट्रैक की मरम्मत कर ट्रेन सेवा को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं. घटना की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसे के पीछे क्या कारण थे। घटना के बाद DRM, ADRM, कमर्शियल हेड, टेक्निकल हेड, मेडिकल टीम सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं. फिलहाल राहत कार्य जारी है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराकर पटरी से उतर गया. तीव्र प्रहार के निशान देखे गए हैं. साक्ष्य सुरक्षित हैं. आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है. यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई. यात्रियों के लिए अमदावाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Next Post

सूडान के अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने गांव वालों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 85 लोगों की मौत की खबर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव खार्तूम 18 अगस्त 2024। सूडान के अर्द्धसैनिक बलों के हमले में 85 लोगों की मौत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूडान की पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेस ने सूडान के एक केंद्रीय गांव पर हमला कर 85 लोगों की हत्या कर दी। सूडान में […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां