छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने वृंदावन गौठान का किया निरीक्षण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 25 नवम्बर 2021। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास ने राजनांदगांव जिले के ग्राम अंजोरा में आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में  निर्मित संरचनाओं एवं महिला स्वसहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने गेंदा फूल की खेती, सब्जी बाड़ी, मत्स्य पालन, फलदार वृक्ष, वृक्षारोपण, वर्मी कम्पोस्ट, मशरूम उत्पादन, बांस शिल्प कार्य, चारागाह के साथ स्वसहायता समूह के कार्यों के लिए निर्मित शेड का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के  अनुरूप अंजोरा के गौठान को मॉडल गौठान के रूप में विकसित किया गया है। गौठान का नाम वृंदावन रखकर इस गौठान को वास्तविक मूर्तरूप दिया गया है।

    गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री मन्ना यादव ने कहा कि अंजोरा गौठान ने अपनी मल्टीएक्टिविटी के लिए पूरे प्रदेश में अलग पहचान बनाई है। शासन द्वारा आने वाले समय में गौठान में गोबर से पेंट बनाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री एसके ओझा ने आदर्श वृंदावन गौठान अंजोरा की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान गौठान समिति के अध्यक्ष, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं महिला स्वसहायता समूह की सदस्य भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Next Post

कंगना रनौत को दिल्ली असेंबली के पैनल ने भेजा समन, सिखों को बताया था खालिस्तानी आतंकवादी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 नवंबर 2021। दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति ने अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में छाई रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को समन जारी किया है। उन्हें 6 दिसंबर दोपहर 12 बजे समिति के सामने पेश होने को कहा गया […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग