संजय राउत का दावा- शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न खरीदने के लिए 2000 करोड़ रुपये की हुई डील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 19 फरवरी 2023। उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि शिवसेना पार्टी के नाम और उसके धनुष और तीर के चिन्ह को खरीदने के लिए 2000 करोड़ रुपये की डील हुई है। हालांकि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले खेमे से विधायक सदा सर्वंकर ने दावे को खारिज कर दिया और पूछा क्या संजय राउत कैशियर हैं? 

मुझे सत्तारूढ़ दल के करीबी एक बिल्डर ने दी जानकारीः राउत
राउत ने एक ट्वीट में दावा किया कि 2,000 करोड़ रुपये एक प्रारंभिक आंकड़ा था और यह 100 फीसदी सच था। उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि सत्तारूढ़ दल के करीबी एक बिल्डर ने उनके साथ यह जानकारी साझा की। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उनके दावे के समर्थन में सबूत हैं, जिसका खुलासा वह जल्द करेंगे।

चुनाव आयोग ने शिंदे गुट के पक्ष में सुनाया था फैसला
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी और उसे ‘धनुष और तीर’ चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया। संगठन पर नियंत्रण के लिए लंबी लड़ाई पर 78 पन्नों के आदेश में, चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे गुट को राज्य में विधानसभा उपचुनावों के पूरा होने तक आवंटित धधकती मशाल चुनाव चिन्ह रखने की अनुमति दी। राउत ने रविवार को कहा कि शिवसेना के नाम को ‘खरीदने’ के लिए 2,000 करोड़ रुपये कोई छोटी रकम नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

उद्धव ठाकरे पर शिंदे का पलटवार, बोले- तीर-कमान का चिह्न शिवाजी महाराज के आशीर्वाद से मिला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 फरवरी 2023। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न मिलने के बाद पहली बार इस मुद्दे पर खुल कर अपनी बात रखी है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि शिवसेना के उनके धड़े को ‘तीर-कमान’ का चिह्न […]

You May Like

दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल....|....यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा....|....बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....मोदी राज में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गयी है - कांग्रेस