आजाद ने किया महाराजा को याद, बोले- जम्मू कश्मीर के विकास में अहम योगदान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू कश्मीर 23 सितंबर 2022। कांग्रेस छोड़ अपनी पार्टी बनाने की तैयारी में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने महाराजा हरि सिंह को उनकी जयंती पर याद किया है। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह की सार्वजनिक प्रशासन प्रणाली और नीतियां जम्मू-कश्मीर के विकास में मील के पत्थर थीं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर महाराजा से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सच्चे दूरदर्शी, देशभक्त और जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह जी को आज उनकी जयंती पर नमन। उनकी सार्वजनिक प्रशासन प्रणाली, लोगों के अनुकूल नीतियां, सभी के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा, विकासात्मक और ढांचागत कार्य जम्मू-कश्मीर के विकास में मील के पत्थर थे। आजाद आगे लिखते हैं, ‘उनका (महाराजा हरि सिंह का) धर्म ‘सबके साथ न्याय’ था। अपने सार्वजनिक भाषण में महाराजा ने टिप्पणी की थी ‘यदि मुझे इस राज्य पर शासन करने योग्य समझा जाता है, तो मैं कहूंगा कि मेरे लिए सभी समुदाय, धर्म और नस्ल समान हैं। एक शासक के रूप में, मेरा कोई धर्म नहीं है, सभी धर्म मेरे हैं और मेरा धर्म है। न्याय’।

गुलाम नबी आजाद अपनी नई पार्टी के नाम का एलान नवरात्र में करने जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि नाम की घोषणा 26 या 27 सितंबर को हो सकती है। पार्टी के नाम पर मंथन कर उसे लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। कुछ और शुभचिंतकों से नाम पर चर्चा चल रही है। पार्टी का नाम और काम दोनों ही धर्मनिरपेक्ष छवि को प्रदर्शित करेगा। इसके बाद पार्टी चुनाव आयोग में इसे पंजीकरण की कवायद शुरू करेगी। इसमें पार्टी का चुनाव निशान और झंडा भी शामिल होगा।

Leave a Reply

Next Post

IND vs AUS T20 live score 2022 : ऑस्ट्रेलिया जीतेगा सीरीज या बुमराह कराएंगे टीम इंडिया की दमदार वापसी? मैच पर बारिश का साया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 सितंबर 2022। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में बड़ा टारगेट सेट करने के बाद भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज जीवंत रखने के लिए शुक्रवार को दूसरे टी20 मैच में अपनी कमियों […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार