गंगालूर में तहसील कार्यालय का शुभारंभ : सप्ताह में दो दिन होंगे संचालित तहसील कार्यालय : 47 गांव के लोगों को मिलेगी सुविधा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजापुर 28 अक्टूबर 2020। गंगालूर क्षेत्रवासियों का बरसों पुराना सपना साकार हो रहा है छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल की मंशानुरूप शासन की समस्त योजनाएं जनता तक सुगमतापूर्वक पहुंचाने विभिन्न दस्तावेजों जाति, निवास, आय सहित भूमि विवाद बटवारा नामांतरण, नकल बी-1 खसरा स्थानीय स्तर पर सुगमतापूर्वक प्रदान करने एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के उद्देश्य से कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल द्वारा गंगालूर में प्रति सप्ताह के दो दिवस बुधवार एवं गुरूवार को तहसील कार्यालय, लिंक कोर्ट के रूप में शुभारंभ किया गया। गंगालूर क्षेत्र के 15 ग्राम पंचायत जिसके अंतर्गत 9 पटवारी हल्का है वहीं 47 गांव के लोगों को अब छोटी-छोटी कार्यों के लिये जिला कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। गंगालूर जिला कार्यालय से 22 किमी है। वहीं भीतर के गांव की बात किया जाय तो 50 किमी की दूरी तक गांव है। जो जाति, निवास, आय, शपथ पत्र भूमि बटवारा नामांतरण सहित विभिन्न कार्यों के लिये बीजापुर आते है। उन ग्रामीणों को समस्या को देखते शासन-प्रशासन के पहल पर तहसील कार्यालय खोला गया है। जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन के इस पहल का हृदय से धन्यवाद देते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कार्यालय खुलने से होने वाले लाभ को विस्तार से बताया जिस पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ने के लिये लोगों को प्रोत्साहित किया एवं तहसील कार्यालय खुलने से किस तरह से समय एवं धन की बचत होगी। छोटे-छोटे कार्यो के दिनभर का समय देना पड़ता है। जो कि अब यहां आसानी से कार्य पूर्ण हो जाऐंगे। ग्रामीणों से अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए एवं किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने कहा किसान क्रेडिट कार्ड से किस तरह कृषि को आगे बढ़ाकर अपनी आमदनी के स्त्रोत को बढ़ा सकते है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अपवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा कोविड-19 के संक्रमण से बचने तीन आसान एवं अत्यावश्यक उपाय को आसान शब्दों में ग्रामीणों के बीच रखा जिसमें मास्क की अनिवार्यता, सामाजिक दूरी एवं हाथ धुलाई का उपयाग दैनिक जीवन में अनिवार्य रूप से करते हुए कोविड-19 के संक्रमण से आसानी से बचा जा सकता है।

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासन को अवश्य अवगत कराए समस्या का यथासंभव निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल तहसील कार्यालय का अवलोकन कर अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं के लिए अनुविभागीय अधिकारी डाॅ. हेमेन्द्र भूआर्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। तहसील कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने गंगालूर निवासी कृषक महेन्द्र सिहं को ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति प्रदान किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकर कुड़ियम जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती बी पुष्पाराव जिला पंचायत सदस्य,  सोनू पोयाम जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सरपंच महेश हेमला सहित टीपी साहू तहसीलदार बीजापुर, जाकिर खान विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बीजापुर सहित गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुरिया दरबार में खोला सौगातों का पिटारा

शेयर करेमांझी-चालकी सहित अन्य पदाधिकारियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा जगदलपुर के मांझी भवन के उन्नयन की घोषणा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 28 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में सौगातों का पिटारा खोला। उन्होंने यहां बस्तर दशहरा के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मांझी-चालकी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं