सिद्दड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चार दहशतगर्द ढेर, तलाशी अभियान जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 28 दिसंबर 2022। जम्मू शहर के साथ सटे सिद्दड़ा इलाके में बुधवार तड़के सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए हैं। चारों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और हथियार भी मिले हैं। मौके पर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की टीमें मौजूद हैं। अभी संबंधित क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सिद्दड़ा में पुलिस पोस्ट पर संदिग्ध ग्रेनेड हमला किया गया था।

जानकारी के अनुसार, सिद्दड़ा पुल के पास नाके पर सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए ट्रक नंबर जेके 18- 1226 को रोका। पुलिस को देख चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, ट्रक में बैठे अन्य लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया है। चारों के शव बरामद कर लिए हैं। मौके पर से सात ऐक 47, तीन पिस्टल और एम4 राइफल भी मिली है। बताया जा रहा है कि ट्रक कश्मीर घाटी के कुलगाम के गुलाम मोहम्मद खान के नाम रजिस्टर्ड है। फिलहाल, सुरक्षाकर्मी ट्रक की तलाश कर रहे हैं। तलाशी अभियान जारी है।

छह दिसंबर को सिद्दड़ा में हुआ था ग्रेनेड हमला

उल्लेखनीय है कि सिद्दड़ा पुल के पास छह दिसंबर देर रात आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया था। पुल पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था। हालांकि हमलावर चूक गए और ग्रेनेड पास के एक बिजली के खंभे और पेड़ के बीच जा गिरा। खंभे पर छर्रे के निशान मिले थे।

Leave a Reply

Next Post

छुट्टियों के मौसम में बादशाह के साथ एक संगीतमय ट्रीट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 28 दिसंबर 2022। जैसे-जैसे साल करीब आ रहा है, बादशाह अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के हर मौके का फायदा उठा रहे हैं। 24 दिसंबर को मुंबई में शुरू हुए अपने पहले “पागल” इंडिया टूर की घोषणा करने के अलावा, वह अब बहुप्रतीक्षित 3 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल