भारत माता मंदिर के अभिषेक में शामिल हुए संघ प्रमुख भागवत, बोले- अखंड भारत सत्य एवं शाश्वत है

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 06 मई 2023। तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के मदुरन्थकम के निकट नीलमंगलम गांव में स्वामी ब्रह्मा योगानंद द्वारा बनाए गए ‘भारत माता मंदिर’ का ‘कुंभभिषेकम’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए। अनुष्ठान के दौरान ‘संपूर्ण भारत’ की एक प्रतिमा का अनावरण करने वाले भागवत ने कहा, भारत का अमृत काल हमारे सामने है। हमें इस पर विश्वास करना चाहिए। साथ ही, अखंड भारत सत्य एवं शाश्वत है। हमें इस सत्य को समझने के लिए बस अपनी चेतना को जगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत का विभाजन नहीं हुआ है और मानचित्र पर केवल रेखाएं खींची गई हैं। 

भागवत ने कहा कि ब्रिटेन की संसद में भारत के विभाजन की चर्चा के दौरान लॉर्ड वैवेल ने कहा था कि भारत भगवान द्वारा बनाया गया देश है और इसे विभाजित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, अखंड भारत को साकार करने के लिए लोगों को जागना होगा, धर्म का अहसास करना होगा।

Leave a Reply

Next Post

‘बार-बार एक ही मामले को अदालत में लाना न्यायिक समय की बर्बादी’, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 मई 2023। सुप्रीम कोर्ट ने एक व्यक्ति को हल किए गए मामले को फिर से अदालत में लाने के लिए फटकार लगाई है। कोर्ट ने याचिका को खारिज कर कहा कि बार-बार एक ही मामले को अदालत में लाना न्यायिक समय की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं