मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल

indiareporterlive
शेयर करे

आवेदन के 24 घंटे के भीतर भगवती को बेटे के ईलाज के लिए मिली 1 लाख रूपये की सहायता

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 26 नवम्बर 2020।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल पर श्रीमती भगवती यादव को बेटे के ईलाज के लिये त्वरित सहायता के रूप में एक लाख रूपये की राशि रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर के द्वारा प्रदान की गई है।

जिले के विकासखंड तखतपुर निवासी श्रीमती भगवती यादव ने बताया कि ढाई वर्ष पूर्व उनके बेटे जय यादव को सड़क दुर्घटना के कारण ब्रेन हेमरेज हो गया। श्रीमती भगवती यादव की पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं है। उनके बेटे की आय से ही परिवार का खर्च चलता था लेकिन दुर्घटना के बाद परिवार की माली स्थिति और खराब होती गई। श्रीमती भगवती के सामने अब परिवार चलाने के साथ ही बेटे का ईलाज करवाना भी एक समस्या थी। उन्होंने जहाँ से भी संभव हो सकता था वहाँ आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। मुख्यमंत्री को आर्थिक सहायता हेतु निवेदन करने की सलाह किसी ने श्रीमती यादव को दी। श्रीमती यादव ने तत्काल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास सहायता के लिए अर्जी दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेेते हुए बिलासपुर कलेक्टर को निर्देशित किया श्रीमती यादव को त्वरित सहायता प्रदान करें। आवेदन करने के मात्र 24 घंटे के भीतर श्रीमती यादव को कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से 1 लाख रूपये का चेक प्रदान करते हुए अपने बेटे का ईलाज अच्छे से कराने कहा।

श्रीमती यादव भाव-विभोर होते हुए बताती है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता के चलते ही यह आर्थिक सहायता संभव हो पायी है। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Next Post

उद्यानिकी से रोजगार और आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 27 नवम्बर 2020। राज्य में बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल छत्तीसगढ़ राज्य में 8 लाख 61 हजार 663 हेक्टेयर में बागवानी फसलें ली जा रही हैं और इनका वार्षिक उत्पादन एक करोड़ मेट्रिक टन से […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां