जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आया ट्रक खाई में गिरा, चार लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 12 सितम्बर 2023। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से बड़ा हादसा हुआ है। यहां भूस्खलन की चपेट में आने के बाद एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे रामबन जिले में शेरबीबी के पास राजमार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। स्थानीय स्वयंसेवकों और पुलिस द्वारा तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। सभी चार शवों को निकाला गया है। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान कुलगाम के ट्रक चालक मोहम्मद अफजल गारू (42), उनके भाई अल्ताफ गारू (36), अनंतनाग के इरफान अहमद (33) और उनके भाई शौकत अहमद (29) के रूप में की है।

उन्होंने बताया कि घरेलू उपयोग के लिए ट्रक में ले जाए जा रहे लगभग छह मवेशी भी दुर्घटना में मारे गए। अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है, जो कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है और इसे यातायात योग्य बनाने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Next Post

'जब पद पर थे, तब कोशिश करनी चाहिए थी', वीके सिंह के POK वाले बयान पर संजय राउत ने कसा तंज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 सितम्बर 2023। केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ समय का इंतजार करिए POK का भारत में विलय हो जाएगा। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग