ऋषभ पंत नहीं, इस क्रिकेटर ने उर्वशी रौतेला को बताया सबसे सेक्सी अभिनेत्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 अप्रैल 2023। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी शोख अदाओं और ग्लैमरस स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी के फोटोज  और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते हैं। उर्वशी रौतेला अपनी निजी जिंदगी को लेकर जमकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका नाम अक्सर क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जुड़ता है। कई बार वह स्टेडियम में ऋभष पंत का मैच देखने के दौरान स्पॉट की गईं और फिर जमकर ट्रोलिंग का शिकार भी होती हैं। हालांकि इन सबके बीच एक इंडियन क्रिकेटर ने उर्वशी को सबसे सेक्सी अभिनेत्री बता दिया है। 

इस क्रिकेटर ने की उर्वशी की तारीफ 
बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली उर्वशी के दुनिया भर में बहुत फैंस हैं। उर्वशी के बारे में रवीन्द्र जडेजा के एक कमेंट ने उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा किया है। जिसके बाद अभिनेत्री अपने फैंस की लिस्ट में एक और नाम जोड़ सकती हैं। एक इंटरव्यू में जब भारतीय क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा से पूछा गया कि उन्हें सबसे सेक्सी एक्ट्रेस कौन लगती हैं, तो उन्होंने जवाब में उर्वशी रौतेला का नाम लिया है। तभी से क्रिकेटर और एक्ट्रेस दोनों के फैन्स इस इंटरव्यू को लेकर चर्चा कर रहे हैं। 

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला बहुत जल्द हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह बहुत जल्द मिशेल मोरोन के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। वहीं उर्वशी बहुत जल्द बॉलीवुड में रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म इंस्पेक्टर अविनाश में नजर आएंगी। उर्वशी थ्रिलर फिल्म ब्लैक रोज में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह थिरुट्टू पायले 2 के हिंदी रीमेक में भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों सामान का गायब, इन प्लेयर्स के 16 लाख के बल्ले, जूते और दस्ताने ले उड़े चोर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 के दौरान रविवार को देश की राजधानी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के किट बैग से पैड, जूते, थाई-पैड और दस्ताने समेत कुल 16 बल्ले गायब हो गए। उसी दिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां