दिवाली पर रसगुल्ले, गुलाब जामुन और बर्फी तो हमेशा खाते होंगे, अब बनाएं गुलकंद के लड्डू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2022। दिवाली पर मार्केट में कई सारी मिठाइयां मिलती हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो घर पर मिठाई बनाना चाहते हैं। बर्फी, लड्डू, गुलाब जामुन या रसगुल्ले जैसी मिठाइयां तो हर कोई खाता है लेकिन इस दिवाली अगर आप कुछ हटकर रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो आप गुलकंद के लड्डू बना सकते हैं। यह लड्डू ना सिर्फ बच्चों को बहुत पसंद आएंगे बल्कि आप मेहमानों का स्वागत भी इन लड्डू से कर सकते हैं। इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि आप इसे चीनी के बिना बना सकते हैं क्योंकि गुलकंद का इस्तेमाल करने से इसमें मिठास रहती ही है। आप अगर ज्यादा मीठा खाते हैं, तो इसमें चीनी की बजाय गुड़ मिला सकते हैं।

गुलकंद के लड्डू बनाने की विधि 
इस डिश को बनाने के लिए  गोंद, आटा, घी, बादाम, पिस्ता, काजू, खजूर, गुलकंद और इलायची पाउडर की जरूरत पड़ेगी। आप सबसे पहले एक कड़ाही लें। अब इसमें देसी घी डालें और सारे ड्राय फ्रूट्स को रोस्ट कर लें। अब इन्हें ठंडा करके पीस लें। अब इसी कड़ाही में घी डालें और गोंद डालें। गोंद फूल जाए, तो इसे ठंडा करके इसमें आटा डालें। अब इसे गोल्डन ब्राउन करें। इसमें गुड़ डालें। अब इसमें रोस्ट किए हुए ड्राय फ्रूट्स डाल दें। अब इलायची पाउडर डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स कर दें। अब बीच में गुलकंद-खजूर का मिक्सचर भरकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

Leave a Reply

Next Post

दिवाली पर अपनों के लिए खुद सजाएं गिफ्ट पैक, सिंपल सी चीज भी दिखेगी खास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2022। दिवाली पर तरह-तरह के गिफ्ट लोगों को दिए जाते हैं। इसमें कुछ क्रॉकरी आइटम होते हैं तो कुछ घर सजाने का सामान। वहीं कुछ लोग स्नैक्स आइटम और मिठाई भी गिफ्ट करते हैं। इसी बीच बाजार में काफी अट्रैक्टि गिफ्ट […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय