कोरोना होने के बाद सुशांत और अपनी फिल्म राब्ता देखकर वक्त गुज़ार रही हैं कृति सेनन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देश में लगातार कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है। आम हो या खास कोई भी इसके कहर से बच नहीं पा रहा है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटीव आई हैं। कोरोना होने कृति ने खुद अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। अपने ट्वीट के ज़रिए कृति ने बताया था कि बीएमसी और डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। ऐसे में कृति सेनन अपना फ्री टाइम कुछ खास तरीके से गुज़ार रही हैं।

दरअसल कृति घर बैठकर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म देख रही है। जिसका नाम है राब्ता।  बता दें सुशांत के अपोज़िट खुद कृति सेनन इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस थी। सुशांत सिंह राजपूत के कैरेक्टर का नाम शिव था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों स्टार के बीच लिंकअप की खबरें सामने आनी शुरू हो गई थी। हालांकि ज्यादा वक्त तक दोनों का रिश्ता नहीं चला और ये जोड़ी अलग हो गई। अब कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि , ‘शिव और सायरा लंबे वक्त के बाद!’ इस तस्वीर में कृति और सुशांत फिल्म में बातचीत करते दिख रहे हैं।

वहीं बीते बुधवार को कृति ने अपने ट्वीट के ज़रिए इस बात की जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमित है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि – ‘मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसमें चिंतित होने की कोई बात नहीं है। मैं अच्छा महसूस कर रही हैं और डॉक्टर एवं बीएमसी की सलाह पर क्वारेंटाइन हूं। जल्दी ही काम की शुरुआत होगी। तब तक मैं आप सबकी दुआओं को पढूंगी, जिनका निश्चित तौर पर असर होगा। सभी सेफ रहें, कोरोना अभी गया नहीं है!’

कृति सेनन से पहले भी बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कृति सेनन  आखिरी बार फिल्म ‘हाउसफुल 4’ और ‘पानीपत’ में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ‘हाउसफुल 4’ में जहां अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई दी थीं तो वहीं ‘पानीपत’ में वह अर्जुन कपूर के साथ लीड रोल में नजर आई थीं।

Leave a Reply

Next Post

’अंधेरे से उजाले की ओर, दिख रहीं विकास की नई भोर’

शेयर करे  नगरीय प्रशासन विभाग: छत्तीसगढ़ को मिला शहरी गवर्नेंस इंडेक्स 2020 रैंकिंग में तीसरा स्थान इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 10 दिसम्बर 2020। समय का पहिया अब बहुत आगे बढ़ गया है। शहर अब सिर्फ शहर ही नहीं रहा, स्मार्ट शहर की राह में अपना कदम बढ़ा चुका हैं। चूंकि […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां