सीआरपीएफ शिविर पर पेट्रोल बम फेंकने वाली बुर्कापोश महिला आतंकी की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 30 मार्च 2022। कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में अब महिलाएं एक बार फिर सक्रिय होने लगी हैं। इसकी पुष्टि मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के शिविर पर पेट्रोल बम हमले को एक महिला ने अंजाम देकर की है। आइजी कश्मीर विजय कुमार ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि भले महिला आतंकी ने बुर्का पहन रखा था परंतु सोपोर की रहने वाली इस महिला आतंकी की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द वह पुलिस हिरासत में होगी।इस हमले के कुछ ही घंटों बाद इंटरनेट मीडिया पर हमले का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिला हमला करते हुए साफ नजर आती है।

कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में अब महिलाएं एक बार फिर सक्रिय होने लगी हैं। इसकी पुष्टि मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के शिविर पर पेट्रोल बम हमले को एक महिला ने अंजाम देकर की है। आइजी कश्मीर विजय कुमार ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि भले महिला आतंकी ने बुर्का पहन रखा था परंतु सोपोर की रहने वाली इस महिला आतंकी की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द वह पुलिस हिरासत में होगी।इस हमले के कुछ ही घंटों बाद इंटरनेट मीडिया पर हमले का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिला हमला करते हुए साफ नजर आती है।

कुछ देर बाद इस हमले का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दिखाया गया है एक बुर्काधारी महिला अचानक सीआरपीएफ शीविर के मुख्य द्वार से कुछ ही दूरी पर सड़क पर रुकती है। वह अपने थैले में से कुछ निकालती है, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह उसे आग लगाती है और तुरंत सीआरपीएफ शिविर की तरफ उछालती है। एक धमाका होता है और आग की लपटें नजर आती हैं। इसके साथ ही वह महिला वहां से भाग जाती है। पहले तो पुलिस ने इस हमले की पुष्टि नहीं की परंतु इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आज बुधवार सुबह आइजी कश्मीर विजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पेट्रोल बम फेंकने वाली बुर्कापोश महिला की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स बीच, आज सुबह दक्षिण कश्मीर के बेहीबाग कुलगाम में सेना की 34 आरआर का एक जवान विष्णु आज सुबह अपनी ही राइफल से अचानक निकली गोली के लगने से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि वह अपनी सर्विस राइफल साफ कर रहा था कि अचानक उसके हाथ से राइफल का ट्रिगर दब गया था। उसे सेना के 92 बेस अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

बसपा प्रमुख मायावती ने अखि‍लेश यादव के व‍िदेश दौरों पर उठाए सवाल, बोलीं- विकास के लिए विदेश भ्रमण नहीं सही सोच व विजन जरूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 30 मार्च 2022। बसपा सुप्रीमों एवं उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। आज फि‍र मायावती ने सपा प्रमुख पर ट्वीट कर हमला बोला। उन्‍होंने पूर्व सीएम अखि‍लेश पर नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की आड़ में अपने व‍िदेशी दौराें को […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार