कंगना रनौत ने किसानों की ट्रैक्टर रैली पर निकाला गुस्सा, बोलीं- कुछ तो शर्म करो

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली है। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। अब कंगना रनौत ने किसानों की ट्रैक्टर रैली पर जमकर निशाना साधा है। कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि कुछ तो शर्म करो।

दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें किसानों और पुलिस के बीच झड़प दिखाई दे रही हैं। इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कंगना ने लिखा, ”झंड बनकर रह गए हैं, अनपढ़, गंवार मोहल्लों में किसी के घर शादी हो या अच्छा त्योहार आए तो जलने वाले वाले ताऊ/चाचा/चाची कपड़े धोना या बच्चों को आंगन में शौच करवाना या खटिया लगाकर बीच आंगन में शराब पीकर नंगे होकर सो जाना। वही हाल हो गया है इस गंवार देश का। शर्म कर लो आज।

प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली के कई इलाकों में बवाल करते हुए लाल किले में घुस गए। सैकड़ों किसान प्राचीर तक पहुंच गए और यहां ठीक उस जगह पर निशान साहिब और किसान संगठनों के झंडे लगा दिए जहां, हर साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। हालांकि, कुछ ही देर में पुलिसकर्मियों ने इन झंडों को वहां से हटा दिया। इस दौरान नीचे खड़े प्रदर्शनकारी हूटिंग करते रहे।

बताते चलें कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज दिल्ली-एनसीआर में ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। किसानों द्वारा रूट बदले जाने की वजह से ट्रैक्टर परेड में जमकर हंगामा हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में लाठीचार्ज और झड़प की खबरों के बीच अब प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली के लाल किला में घुस गए हैं। बड़ी, संख्या में किसान लाल किले के आसपास जमा हो गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।

Leave a Reply

Next Post

माधुरी दीक्षित ने शेयर किया अपना खूबसूरत अंदाज, फैंस बोले- बियॉन्ड ब्यूटी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) उन खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक है जो पिछले कई दशकों से लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। टाइमलेस, एलिगेंट और हमेशा सुंदर दिखने वाली एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर चुकीं माधुरी ने […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां