अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति मध्य्प्रदेश इकाई का इंदौर में प्रांतीय अधिवेशन हुआ सम्पन्न

Indiareporter Live
शेयर करे

अधिवेशन मे पत्रकारों के बीच उठी पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर (मध्यप्रदेश) 27 मार्च 2022। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति मध्यप्रदेश के इकाई का प्रांतीय अधिवेशन इंदौर में सम्पन्न हुआ जिसमे 40 जिलों के पत्रकारों के साथ छत्तीसगढ़, गुजरात,बिहार,राजस्थान,मुंबई के राज्य इकाई के पदाधिकारीयो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई सभी ने एक स्वर में मध्यप्रदेश के साथ पूरे भारत में पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने की मांग उठाई ।

पत्रकार अधिवेशन में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पाण्डेय,राष्ट्रीय अध्यक्ष ज़िग्नेश कलावाडिया,महासचिव महफूज खान,उपाध्यक्ष राकेश परिहार ने सरस्वती वंदना के साथ पुजा करके अधिवेशन की शुरुआत की मध्य्प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र देव नरूला ने पत्रकारों से कहा की मध्य्प्रदेश में भी पत्रकार सुरक्षा कानून की लड़ाई तेज करनी है सरकार से अपना अधिकार सुरक्षा कानून देने की बात की। सरकार यदि इस ओर कदम नही उठती है तों प्रदेश में आंदोलन हर जिले में किया जायेगा । राष्ट्रीय अध्यक्ष ज़िग्नेश कलावाडिया ,राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पाण्डेयजी ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार से कहा संपूर्ण देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करके देश के चौथे स्तभ को मजबूत करें ।

छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने अपने उद्बबोधन में कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार सुरक्षा कानून का ड्राफ्ट बना लिया है ओर जल्द ही छत्तीसगढ़ में जल्द सुरक्षा कानून लागु हो जायेगा इसी तरह मध्य्प्रदेश की सरकार को कहा की प्रदेश में सुरक्षा कानून लागु करें ।इसी तरह राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश परिहार,राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह, राष्ट्रीय सचिव बीरबल ,मनमोहन सिंह,संजय गोयल् ने भी एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश में लागु करने की मांग उठाई ।

Leave a Reply

Next Post

एन.एफ.आई.टी.यू., आरसीएमसी और एचएमकेपी 28-29 मार्च के हड़ताल में सम्मिलित नहीं: डॉ. दीपक जायसववाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 27 मार्च 2022। एन.एफ.आई.टी.यू. के अध्यक्ष डॉ. दीपक जायसववाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कुछ केन्द्रिय श्रम संगठनों एवं वामपंथी संगठनों द्वारा आहूत 28-29 मार्च 2022 के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वाहन में एन.एफ.आई.टी.यू. साथ नहीं है। एन.एफ.आई.टी.यू., एचएमकेपी और आरसीएमसी की कार्यकारिणी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल