24 घंटे में दूसरी लूट; व्यापारी को दुकान खोलते समय मारी गोली, 3.6 लाख रुपए लूटे

indiareporterlive
शेयर करे
  • बुधवार को ग्वालियर के सिटी सेंटर में एसबीआई बैंक की ब्रांच में बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर लूटा था 
  • भितरवार में गल्ला व्यापारी रुपयों से भरा थैला नहीं छोड़ रहा था तो बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्वालियर. ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी को गोली मारकर 3.6 लाख रुपए से अधिक की राशि लूटकर फरार हो गए। ग्वालियर जिले में 24 घंटे में दूसरी लूट है। बुधवार को ग्वालियर के सिटी सेंटर में एसबीआई की ब्रांच में व्यापारी को गोली मारकर 4.5 लाख रुपए लूट लिए थे।

पुलिस के मुताबिक, भितरवार का रहने वाला व्यापारी कुबेर सिंह यादव सुबह करेरा-भितरवार रोड स्थित अपनी गल्ले की दुकान खोलने गया था। दुकान खोलने के दौरान मोटर साइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और व्यापारी पर गोली चला दी। गोली व्यापारी के गर्दन को छूकर निकल गयी। इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी से विवाद किया और उसके पास थैले में रखे 3 लाख 60 हजार रुपए लेकर फरार हो गये।

गोली लगने के बाद जब व्यापारी से रुपयों से भरा बैग छीनने लगे तो व्यापारी ने इसका भरपूर विरोध किया, लेकिन नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर थैला छीन लिया और फरार हो गए। इस घटनाक्रम में व्यापारी को चोंटे आई हैं। व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं घटना के बाद फरार बदमाश मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस के कांतिलाल की लीड हुई 27 हजार के पार, अब सिर्फ जीत के ऐलान का इंतजार

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव झाबुआ : विधानसभा झाबुआ उपचुनाव में कौन बाजी मारेगा, इसका फैसला आज कुछ दाेहपर तक हाे जाएगा। पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। सबसे पहले डाकमत पत्रों की गिनती हुई, इसके बाद ईवीएम खुलीं। सुबह 9 बजे पहले राउंड का रुझान आया, जिसमें […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण