‘आखिर बार-बार नई मांगों को क्यों रखा जा रहा’, किसानों के प्रदर्शन पर बोले अनुराग ठाकुर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 फरवरी 2024। किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच चली मैराथन बैठक में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी पर बात अटक गई। दिल्ली से सटी सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। किसानों के विरोध पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नई मांगों को सामने रखा गया है, जिन पर चर्चा करने लिए राज्यों को समय चाहिए। इसलिए किसान नेताओं से अनुरोध है कि वे आएं और चर्चा करें।

पिछले 10 वर्षों में कई कदम उठाए

अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘मैं कहना चाहूंगा कि मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और किसानों के कल्याण के लिए पिछले 10 वर्षों में कई कदम उठाए हैं। जब उन्होंने अपनी मांगें रखीं, तो सरकार ने अपने वरिष्ठ नेताओं को भेजा और बातचीत जारी रखी। कल चंडीगढ़ में बैठक हुई। इस दौरान किसान नेता उठकर चले गए, जबकि हम लोग कहते रह गए कि चर्चा कर लीजिए। उन्होंने कहा, ‘आखिर ऐसा क्या हुआ है कि नई मांगें रखी जा रही हैं? यदि नई मांगें रखी जा रही हैं तो और समय की आवश्यकता है। राज्यों को चर्चा करने के लिए समय चाहिए। हम चर्चा जारी रखने के लिए तैयार हैं।

हिंसा में शामिल न हों

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘उनकी अधिकांश मांगों को स्वीकार कर लिया गया है लेकिन नई मांगों पर चर्चा करने के लिए और समय की आवश्यकता है। मैं आंदोलनकारियों से गुजारिश करता हूं कि वे तोड़फोड़, आगजनी या हिंसा में शामिल न हों। मैं किसान नेताओं से अनुरोध करता हूं कि वे आएं और चर्चा करें। बता दें, किसान आज फिर दिल्ली की ओर बढ़ना जारी रखेंगे। इस बीच किसानों को दिल्ली तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने दीवारों की जो बाधाएं खड़ी की हैं उनमें कंक्रीट का मसाला भरकर उन्हे और मजबूत किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन यु्द्ध से पीछे हटे पुतिन तो हो जाएगी उनकी 'हत्या', एलन मस्क का दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को 14 फरवरी 2024। रूस और यूक्रेन युद्ध को अब करीब दो साल पूरे हो चुके हैं। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक हालिया इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे यह साफ कह रहे हैं कि रूस अब यूक्रेन में युद्ध […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस