बृजभूषण सिंह के आवास से पकड़ा गया एक शख्स, सांसद के बारे में स्टाफ से कर रहा था पूछताछ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जून 2023। दिल्ली पुलिस ने डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास से एक शख्स को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक, पकड़ा गया शख्स शुक्रवार सुबह बृजभूषण सिंह के आवास पर पहुंचा था और उनके बारे में स्टाफ से पूछ रहा था। इसके बाद उनके स्टाफ को कुछ शक हुआ तो पीसीआर कॉल की गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसको हिरासत में ले लिया गया।

इससे पहले गुरुवार को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। वहीं नाबालिग पहलवान के यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने केस को बंद करने के लिए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। इस मामले की जांच पर नजर रखने वाले नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोप पत्र में पूरक आरोप पत्र दायर करने की गुंजाइश छोड़ी है।

बताया कि जैसे ही बृजभूषण के खिलाफ सबूत आएंगे पूरक आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा का कहना है कि बृजभूषण के खिलाफ जिन आईपीसी की जिन धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया गया है उनमें पांच वर्ष की सजा का प्रावधान है।

Leave a Reply

Next Post

अमरनाथ यात्रा 2023: भक्तों के लिए हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, श्राइन बोर्ड ने नहीं बढ़ाया किराया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 16 जून 2023। अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग सेवा वीरवार से शुरू की गई है। यह सेवा श्रीनगर , बालटाल और पहलगाम से मिलेगी। इस सेवा के शुरू होने से बुजुर्ग लोगों को विशेष तौर पर राहत मिलेगी। इसके अलावा […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस