रायगढ़ में हाथी का आतंक: खेत पर जा रहे किसान को कुचलकर उतारा मौत के घाट, पूरे गांव में दहशत का माहौल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायगढ़ 20 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से खेत पर जा रहे एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। घटना छाल थाना क्षेत्र की  है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खर्रा निवासी किसान कृषक जनक राम साहू अपने खेत पर शनिवार की सुबह पांच बजे जा रहे थे। इसी दौरान हाथी से उनका सामना हो गया और फिर हाथी ने हमला कर दिया।  हमले से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। हाथी के हमले से बुजुर्ग किसान की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का महौल है। जिसके बाद वन विभाग और छाल थाने की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

हाथियों के मूवमेंट पर रखी जा रही नजर

वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा लगातार हाथियों के मूवमेंट पर ड्रोन कैमरे के जरिये निगरानी रखी जा रही है। हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को हाथी से सावधानी बरतने की लगातार अपील की जाती रही है। ताकि उनके क्षेत्र में हाथी के हमले से किसी प्रकार की जनहानि की घटना घटित न हो। इसके बावजूद इस तरह की  घटना सामने आते रहती है।

Leave a Reply

Next Post

राममंदिर में शुरु हुई वीआईपी दर्शन की सुविधा, भक्त इन दो श्रेणीयों में कर सकेंगे दर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 20 अप्रैल 2024। अयोध्या के राम मंदिर में शनिवार से वीआईपी दर्शन शुरु कर दिए गए हैं। बीते दिनों रामनवमी मेले की वजह से इस पर रोक लगाई गई थी। रामनवमी मेले की वजह से रोकी गई वीआईपी दर्शन की व्यवस्था शनिवार से फिर […]

You May Like

भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक