राममंदिर में शुरु हुई वीआईपी दर्शन की सुविधा, भक्त इन दो श्रेणीयों में कर सकेंगे दर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 20 अप्रैल 2024। अयोध्या के राम मंदिर में शनिवार से वीआईपी दर्शन शुरु कर दिए गए हैं। बीते दिनों रामनवमी मेले की वजह से इस पर रोक लगाई गई थी। रामनवमी मेले की वजह से रोकी गई वीआईपी दर्शन की व्यवस्था शनिवार से फिर शुरू हो जाएगी। इसके अलावा जिन लोगों द्वारा 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक स्लॉट बुक किया था, उनके पास भी निरस्त कर दिए गए थे। अब पास के माध्यम से दर्शन व आरती में शामिल होने की व्यवस्था फिर से शुरु कर दी जाएगी।

ट्रस्ट द्वारा दर्शनों के लिए दो श्रेणीयां तय की गई हैं। एक विशिष्ट दर्शन व सुगम दर्शन। इन दोनों श्रेणीयों में हर स्लॉट में 100 पास जारी किए जाते हैं। इस श्रेणी में दर्शन की सुविधा सुबह सात बजे से रात नौ बजे के मध्य दो-दो घंटे के छह अलग-अलग स्लॉट में मिलती है। इसके अलावा रामलला की मंगला, भोग व शयन आरती में शामिल होने के लिए भी पास की सुविधा है। इसके लिए भी हर आरती में शामिल होने के लिए 100 पास जारी किए जाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने फिलीपींस को भेजी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप, चीन को मिला कड़ा संदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अप्रैल 2024। भारत ने शुक्रवार को फिलीपीन को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की पहली खेप की आपूर्ति की। दक्षिण चीन सागर में चीन द्वारा दिखाई जा रही सैन्य आक्रामकता के मद्देनजर यह आपूर्ति दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य संबंधों को दर्शाते हैं। […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग