आईडी विस्फोट की चपेट में आने से दो जवान घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दंतेवाड़ा 23 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आईडी विस्फोट की चपेट में आने से ‘बस्तर फाइटर्स’ के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में बम की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि किरंदुल थाना से बोडेपल्ली, पुरंगेल, कुवेम और पीडिया गांव के लिए दंतेवाड़ा, बीजापुर तथा सुकमा डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और केंद्रीय रिवर्ज पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था ।

गस्त के दौरान बीती रात आईडी विस्फोट की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है। रायपुर के अस्पताल में दोनों घायल जवानों का इलाज जारी है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

'अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक कदम', महाराजा हरि सिंह के पोते अजातशत्रु ने की यूएन में मोदी सरकार की तारीफ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जनेवा 23 मार्च 2024। संयुक्त राष्ट्र में महाराजा हरि सिंह के पोते और भाजपा के वरिष्ठ नेता एमके अजातशत्रु सिंह ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेज 370 को निरस्त करने के भारत सरकार के साहसिक फैसले की सराहना की। गौरतलब है कि महाराजा हरि […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'