चेन्नई के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले नीतीश बने प्लेयर ऑफ द मैच, बताया- कैसे लिखी जीत की स्क्रिप्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 मार्च 2025। आईपीएल 2025 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत का अपना खाता खोला। गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में नीतीश राणा ने विस्फोटक पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। नीतीश ने 36 गेंद में 81 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स की जीत के सूत्रधार रहे। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह पावरप्ले के ओवरों का बखूबी इस्तेमाल करना चाहते थे।

नीतीश राणा ने क्या कहा?
राणा ने इस आईपीएल सत्र में रॉयल्स की पहली जीत के बाद कहा, ‘मैं नई गेंद का सही इस्तेमाल करना चाहता था क्योंकि पावरप्ले अहम था। गेंद पुरानी होने के बाद स्पिन लेने लगती है। इसलिए मैं पावरप्ले में अधिकतम रन बनाना चाहता था।’ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘यह फैसला कोच ने लिया था। मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं। यह रणनीतिगत फैसला था क्योंकि चौथे नंबर पर मैं अति आक्रामक होने की कोशिश कर रहा था और तीसरे नंबर पर रियान भी यही कर रहा था।’ उन्होंने कहा, ‘मैं लंबे समय तक टिकना चाहता था और अच्छी बात यह है कि आज ऐसा कर सका।’ यह पूछने पर कि क्या अब वह तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे, उन्होंने कहा, ‘आपको यह राहुल सर (मुख्य कोच द्रविड़) से पूछना होगा।’

नीतीश के बाद हसरंगा का जलवा
नीतीश के बाद लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के चार विकेट की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को छह रन से हरा दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में 2019 के बाद एक भी बार 180 रन से ऊपर का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर नाकाम रही। टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 63 रन बनाए, लेकिन कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका जिससे टीम को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।

धोनी भी नहीं दिला सके टीम को जीत
एक समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर रहे महेंद्र सिंह धोनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पिछले मैच में नौवें नंबर पर उतरने के बाद इस मैच में वह सातवें नंबर पर क्रीज पर आए। तब चेन्नई को 12 गेंद में 39 रन की जरूरत थी। उन्होंने तुषार देशपांडे को चौका और छक्का लगाया। हालांकि, आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए 20 रन सीएसके की टीम नहीं बना सकी। धोनी आखिरी ओवर में संदीप शर्मा की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। शिमरोन हेटमायेर ने बाउंड्री के पास आगे की ओर डाइव लगाकर उनका कैच लपका। उन्होंने 11 गेंद में 16 रन बनाए। जडेजा 22 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू में हर बड़े आतंकी हमले में अमेरिकी असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल, एम4 से बरसाई गईं गोलियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 31 मार्च 2025। आतंकियों द्वारा अमेरिकी एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल एक बड़ी चुनौती बन गया है। खासकर जम्मू संभाग में बीते कुछ वर्षों के दौरान हुए तमाम बड़े आतंकी हमलों और मुठभेड़ों में आतंकियों ने एम4 का इस्तेमाल किया है। रक्षा विशेषज्ञों […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां