सरकारी बैंको के निजीकरण पर चल रही है प्रक्रिया – आरबीआई गवर्नर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मार्च 2021। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण को लेकर RBI, सरकार के साथ चर्चा कर रहा है और इस संदर्भ में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह बात भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को कही। उन्होंने यह भी कहा कि आरबीआई कीमत और वित्तीय स्थिरता बनाए रखते हुए अर्थव्यवस्था में पुनरुद्धार के लिए अपने सभी नीतिगत उपायों के उपयोग को लेकर प्रतिबद्ध है।

दास नेटाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉनक्लेव में कहा, ‘‘हम सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण को लेकर सरकार के साथ चर्चा कर रहे हैं और इस संदर्भ में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में RBI और वित्त मंत्रालय के बीच बजट से पहले चर्चा हुई थी और बाद में भी चर्चा हुई।

बजट भाषण में में क्या कहा था वित्त मंत्री ने

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को 2021-22 का बजट पेश करते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों और एक साधारण बीमा कंपनी के निजीकरण का प्रस्ताव किया था। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले चिंता की बात है लेकिन इससे निपटने के लिए इस बार हमारे पास अतिरिक्त उपाय हैं

कोविड की नई लहर का रिकवरी की रफ्तार पर नहीं होगा असर

दास ने भरोसा जताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की नई लहर से आर्थिक वृद्धि में सुधार की रफ्तार प्रभावित नहीं होगी। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 10.5 प्रतिशत के हालिया वृद्धि लक्ष्य को बरकरार रखा है। कोविड-19 वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने और कई शहरों में इसके चलते लॉकडाउन लगाने की आशंकाओं के बीच आरबीआई गवर्नर का आश्वासन महत्वपूर्ण है। दास ने कहा, ‘‘आर्थिक गतिविधियों का पुनरुद्धार निर्बाध रूप से जारी रहना चाहिए और मुझे वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आरबीआई के 10.5 प्रतिशत वृद्धि अनुमानों को घटाने की जरूरत नहीं लगती।’’

पिछले साल जैसे लॉकडाउन की आशंका नहीं

साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय किसी को भी पिछले साल जैसे लॉकडाउन की आशंका नहीं है। सेवाओं की बेहतर डिलीवरी के लिए वित्तीय क्षेत्र में इनोवेशन की जरूरत पर बल देते हुए आरबीआई गवर्नर ने इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले प्रभावी नियमन का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘आरटीजीएस और एनईएफटी की सुविधा अब 24 घंटे उपलब्ध है। आरटीजीएस में विभिन्न मुद्राओं में लेन-देन की क्षमता है। इस बात की संभावना पर विचार करने की जरूरत है कि क्या इसका दायरा भारत से बाहर भी बढ़ाया जा सकता है।’’

दास ने आगे कहा कि मजबूत पूंजी आधार के साथ बैंकिंग क्षेत्र की वित्तीय सेहत, नैतिक मानदंडों के साथ संचालन व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए प्रौद्योगिकी और इनोवेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोगों तक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर पहुंचाने के लिए 274 करोड़ डिजिटल लेन-देन को सुगम बनाया गया और इसमें ज्यादातर महामारी के दौरान हुए।

क्रिप्टोकरेंसी पर चिंताओं का हो रहा आकलन

क्रिप्टोकरेंसी के बारे में उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक इस संदर्भ में वित्तीय स्थिरता को लेकर चिंताओं का आकलन कर रहा है। दास ने कहा कि हमने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अपनी चिंताओं से सरकार को अवगत कराया है, इस पर विचार किया जा रहा है। सरकार इस पर निर्णय करेगी।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया के 6 देशों में खिलाड़ी अक्षय कुमार के आलीशान बंगले, करोड़ों की संपति के हैं मालिक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। हर साल अक्षय की चार से पांच फिल्में रिलीज़ होती हैं। अक्षय को बॉलीवुड में कदम रखे 39 साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है। इन सालों में अक्षय […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं